Uttarakhand

बद्रीनाथ धाम में धार्मिक कार्यक्रमों पर नियंत्रण, नगर पंचायत की मंजूरी अनिवार्य

Summary

Spread the love

Spread the loveप्रयाग भारत, चमोली : बद्रीनाथ धाम में अब भंडारा जैसे धार्मिक आयोजन नहीं किए जा सकेंगे. इसके लिए नगर पंचायत की अनुमति लेना अनिवार्य होगी. बिना अनुमति के भागवत कथा, भंडारा और अन्य विशेष कार्यक्रम आयोजित करने पर सख्त […]

Spread the love

प्रयाग भारत, चमोली : बद्रीनाथ धाम में अब भंडारा जैसे धार्मिक आयोजन नहीं किए जा सकेंगे. इसके लिए नगर पंचायत की अनुमति लेना अनिवार्य होगी. बिना अनुमति के भागवत कथा, भंडारा और अन्य विशेष कार्यक्रम आयोजित करने पर सख्त कार्रवाई के साथ भारी जुर्माना लगाया जाएगा. नियम विरुद्ध कार्य करने पर 50 हजार रुपये तक का जुर्माना वसूला जाएगा. साथ ही क्षेत्र में झुग्गी-झोपड़ी या अस्थायी निर्माण भी बिना अनुमति के नहीं किए जा सकेंगे.

बता दें कि चारधाम यात्रा 2026 को लेकर तैयारियां तेज हो गई हैं. यात्रा पर आने वाले श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा ना हो इसका खास ख्याल रखा जा रहा है. सीएम पुष्कर सिंह धामी ने अधिकारियों को यात्रा को पहले से अधिक सुरक्षित और सुगम बनाए जाने का निर्देश दिया है. जिसको लेकर युद्धस्तर पर काम जारी है.

चारधाम यात्रा 2026 को लेकर व्यवस्था दुरुस्त की जा रही है. स्वास्थ्य सुविधाओं को लेकर व्यापक तैयारियां की जा रही है. यात्रा मार्ग पर 1350 डॉक्टरों की तैनाती की जाएगी. प्राइवेट और सरकारी डॉक्टर (Chardham Yatra 2026) सेवाएं देंगे. यात्रा मार्ग पर 25 मेडिकल रिलीफ पोस्ट बनेंगी. डॉक्टरों को विशेष प्रशिक्षण दिया जा रहा है. राज्य सरकार का उद्देश्य है कि हर श्रद्धालु अपने आध्यात्मिक सफर को स्वस्थ और सुरक्षित रूप से पूर्ण करें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *