Uttarakhand

Gangotri-dham : सुरक्षा कारणों से घाट बंद, तीर्थ पुरोहितों ने प्रशासन पर उठाए सवाल

Summary

Spread the love

Spread the loveप्रयाग भारत, गंगोत्री धाम: Gangotri-dham में भागीरथी शिला के पास स्थित मुख्य स्नान घाट सहित कई घाटों को प्रशासन ने सुरक्षा कारणों से बांस लगाकर बंद कर दिया है। हाल ही में गंगा स्नान के दौरान एक महिला […]

Spread the love

प्रयाग भारत, गंगोत्री धाम: Gangotri-dham में भागीरथी शिला के पास स्थित मुख्य स्नान घाट सहित कई घाटों को प्रशासन ने सुरक्षा कारणों से बांस लगाकर बंद कर दिया है। हाल ही में गंगा स्नान के दौरान एक महिला यात्री के नदी में बहने से मौत और इससे पहले दो यात्रियों के तेज बहाव में बहने की घटनाओं के बाद यह कदम उठाया गया है।

घाट बंद किए जाने को लेकर तीर्थ पुरोहितों में नाराजगी है। उनका कहना है कि प्रशासन अपनी जिम्मेदारी से बचने के लिए घाटों को बंद कर रहा है, जबकि लंबे समय से घाटों के सुधार की मांग की जा रही थी। उनका यह भी कहना है कि अगर समय रहते घाटों को व्यवस्थित और सुरक्षित किया गया होता तो ऐसी घटनाओं से बचा जा सकता था।

तीर्थ पुरोहितों ने यह भी सुझाव दिया कि घाटों पर सुरक्षा बलों जैसे एसडीआरएफ, पुलिस और आईटीबीपी की तैनाती कर यात्रियों की सुरक्षा सुनिश्चित की जा सकती है, न कि घाटों को बंद किया जाए। उन्होंने जल्द से जल्द घाटों को फिर से खोलने की मांग की है।

इस मामले पर प्रशासन की ओर से कहा गया है कि कुछ घाटों को फिलहाल सुरक्षा के दृष्टिकोण से बंद किया गया था और मुख्य स्नान घाट को पूरी सुरक्षा व्यवस्था के साथ फिर से खोला जाएगा, ताकि यात्रियों की सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *