Education

 जारी हुई तटरक्षक भर्ती कार्मिक परीक्षा के लिए एग्जाम सिटी स्लिप, एडमिट कार्ड इस दिन

Summary

Spread the love

Spread the loveप्रयागभारत, नई दिल्ली: कोस्ट गार्ड नाविक भर्ती फेज 2 के लिए आवेदन किए उम्मीदवारों के लिए महत्वपूर्ण अपडेट। भारतीय तटरक्षक ने नाविक (जनरल ड्यूटी) के पदों पर भर्ती के लिए आयोजित की जाने वाली तटरक्षक भर्ती कार्मिक परीक्षा […]

Spread the love

प्रयागभारत, नई दिल्ली: कोस्ट गार्ड नाविक भर्ती फेज 2 के लिए आवेदन किए उम्मीदवारों के लिए महत्वपूर्ण अपडेट। भारतीय तटरक्षक ने नाविक (जनरल ड्यूटी) के पदों पर भर्ती के लिए आयोजित की जाने वाली तटरक्षक भर्ती कार्मिक परीक्षा (CGEPT)-02/2024 में सम्मिलित होने के लिए आवेदन किए उम्मीदवारों को आवंटित परीक्षा शहर (Exam City) तथा परीक्षा तिथि (Exam Date) की स्लिप जारी कर दी है। ICG द्वारा एग्जाम डेट व सिटी की जानकारी आज यानी सोमवार, 8 अप्रैल को जारी की गई। हालांकि, कैंडिडेट्स को प्रवेश पत्र (ICG CGEPT 02/2024 Admit Card) अभी जारी नहीं किए गए हैं।

ICG CGEPT 02/2024 Exam Date and City: ऐसे जानें अपनी परीक्षा तिथि व शहर

ऐसे में जो उम्मीदवार इस साल की दूसरी कोस्ट गार्ड नाविक (जीडी) भर्ती के लिए आवेदन किए हैं, वे अपनी आवंटित परीक्षा तिथि व शहर की जानकारी के लिए स्लिप को आधिकारिक भर्ती पोर्टल, joinindiancoastguard.cdac.in पर एक्टिव लिंक या नीचे दिए गए डायरेक्ट लिंक से डाउनलोड कर सकते हैं। इसके लिए उम्मीदवारों को अपनी पंजीकृत ईमेल आइडी और पासवर्ड की डिटेल से लॉग-इन करना होगा। लॉग-इन के बाद उम्मीदवार अपनी एग्जाम सिटी स्लिप (Coast Guard Exam City 2024) डाउनलोड और प्रिंट कर सकेंगे।

ICG CGEPT 02/2024 Admit Card: एडमिट कार्ड इस दिन

दूसरी तरफ, भारतीय तटरक्षक ने नाविक (जीडी) परीक्षा में सम्मिलित होने के लिए उम्मीदवारों को आवंटित परीक्षा केंद्र व उनके रोल नंबर, आदि की जानकारी प्रवेश पत्र (Cost Guard Admit Card 2024) के माध्यम से दी जाएगी। ICG द्वारा आज यानी सोमवार, 8 अप्रैल 2024 को जारी आधिकारिक अपडेट के अनुसार उम्मीदवार अपना प्रवेश पत्र परीक्षा तिथि से 48 घंटे से 72 घंटे पूर्व डाउनलोड कर सकेंगे। उम्मीदवारों को अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए भर्ती पोर्टल पर लॉग-इन करना होगा।

बता दें कि इंडियन कोस्ट गार्ड में नाविक (जनरल ड्यूटी) के 260 पदों पर भर्ती के लिए आयोजित किए जाने वाले कोस्ट गार्ड इनरोल्ड पर्सोनेल टेस्ट (CGEPT) – 02/2024 बैच के लिए अधिसूचना जारी किए जाने के बाद आवेदन प्रक्रिया 13 फरवरी से 27 फरवरी तक संचालित की गई थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *