घोषित हुए हरियाणा HCS न्यायिक प्रारंभिक परीक्षा परिणाम, इस लिंक से देखें रोल नंबर
प्रयागभारत, नई दिल्ली: हरियाणा ज्यूडिशियरी प्रीलिम्स 2024 में सम्मिलित हुए उम्मीदवारों के लिए बड़ी खबर। हरियाणा लोक सेवा आयोग (HPSC) द्वारा 3 मार्च 2024 को आयोजित हरियाणा सिविल सेवा (न्यायिक शाखा) प्रारंभिक परीक्षा 2024 के परिणाम घोषित कर दिए गए हैं। पंजाब एवं हरियाणा उच्च न्यायालय द्वारा नतीजों (HPSC Haryana Judiciary Result 2024) की घोषणा आज यानी मंगलवार, 9 अप्रैल 2024 को की गई। इसके साथ ही, प्रारंभिक परीक्षा में सफल पाए गए उम्मीदवारों के रोल नंबर व मार्क्स जारी कर दिए गए हैं।
HPSC Haryana Judiciary Result 2024: इन स्टेप में देखें परिणाम
ऐसे में जो उम्मीदवार HPSC द्वारा आयोजित हरियाणा ज्यूडिशियरी प्रीलिम्स 2024 में सम्मिलित हुए थे, वे सफल घोषित उम्मीदवारों की सूची (HPSC Haryana Judiciary Result 2024) में अपना रोल नंबर देखने के लिए उच्च न्यायालय की आधिकारिक वेबसाइट, highcourtchd.gov.in पर विजिट करें। इसके बाद होम पेज पर दिए गए लेटेस्ट सेक्शन में एक्टिव लिंक या नीचे दिए गए डायरेक्ट लिंक से अपना रोल नंबर चेक कर सकते हैं।
जिन उम्मीदवारों को हरियाणा सिविल सेवा (न्यायिक शाखा) प्रारंभिक परीक्षा 2024 में सफल घोषित किया गया है, उन्हें अगले चरण में मुख्य परीक्षा में सम्मिलित होना होगा, जिसके लिए अपडेट जल्द ही जारी किया जाएगा।

HPSC Haryana Judiciary Result 2024: फाइनल आंसर-की भी जारी
उम्मीदवारों को ध्यान देना चाहिए HPSC द्वारा आयोजित हरियाणा सिविल सेवा (न्यायिक शाखा) प्रारंभिक परीक्षा 2024 के नतीजों (HPSC Haryana Judiciary Result 2024) की घोषणा के साथ ही साथ फाइनल आंसर-की भी जारी कर दिए गए हैं, जिसे उम्मीदवार परिणाम लिंक में ही देख सकते हैं। बता दें कि प्रारंभिक परीक्षा के 3 मार्च को आयोजन के बाद अनौपचारिक उत्तर-कुंजियां जारी की गई थीं और इन पर उम्मीदवारों से उनकी आपत्तियों की आमंत्रित किया गया था। इन आपत्तियों की समीक्षा के बाद फाइनल आंसर-की और इसी के आधार पर नतीजों तैयार किए गए।
