‘उसने मेरे सिर पर कैसे मारी बॉल, इसको मैं इतना मारूंगा…’ Virat Kohli ने ऐसा किस गेंदबाज के लिए बोला
प्रयागभारत, नई दिल्ली। ऑस्ट्रेलिया में भारत की 2014-15 की टेस्ट सीरीज विराट कोहली के लिए बहुत यादगार रही है। वह न केवल बल्ले से चमके बल्कि दौरे के दौरान एमएस धोनी के टेस्ट से संन्यास लेने के बाद कोहली कप्तान भी बने थे। कोहली चार मैच की टेस्ट सीरीज में 692 रन के साथ भारतीय टीम के लिए सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज रहे थे। ऑस्ट्रेलिया के स्टीव स्मिथ के 769 रन बनाए थे।
कोहली ने पहले टेस्ट की दोनों पारियों में एक-एक शतक लगाया था। ब्रिस्बेन के गाबा में अगले मैच में कोहली बड़ी पारी खेलने से चूक गए थे, लेकिन इसके बाद तीसरे और अंतिम टेस्ट मैचों में मेलबर्न और सिडनी में एक-एक शतक के साथ उन्होंने अच्छी वापसी की।
विराट कोहली ने याद किया किस्सा
हम ऑस्ट्रेलिया दौरे और विराट कोहली की बात इसलिए कर रहे हैं क्योंकि, सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें कोहली सीरीज और ऑस्ट्रेलिया के तत्कालीन तेज गेंदबाज मिचेल जॉनसन के साथ हुए झगड़े को याद करते हुए दिखे।
