India Update

दिल्ली में राजनीतिक संकट के बीच मल्लिकार्जुन खरगे का आशीर्वाद लेने पहुंचे संजय सिंह, कहा- लोकतंत्र खतरे में

Summary

Spread the love

Spread the loveप्रयाग भारत, नई दिल्ली : आम आदमी पार्टी (आप) के राज्यसभा सांसद संजय सिंह रविवार को कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे से उनके आवास पर मुलाकात की। इससे पहले उन्होंने खरगे से मुलाकात को लेकर अपना एजेंडा बताया। बता दें, […]

Spread the love

प्रयाग भारत, नई दिल्ली : आम आदमी पार्टी (आप) के राज्यसभा सांसद संजय सिंह रविवार को कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे से उनके आवास पर मुलाकात की। इससे पहले उन्होंने खरगे से मुलाकात को लेकर अपना एजेंडा बताया। बता दें, जेल से बाहर आने के बाद संजय सिंह पहली बार I.N.D.I.A. गठबंधन के किसी नेता से मुलाकात के लिए पहुंचे हैं।

संजय सिंह ने बताया कि मल्लिकार्जुन खरगे हमेशा सदन में हमें प्रोत्साहित करते हैं। वह हमारे विपक्ष के नेता हैं। जेल से बाहर आने के बाद मैंने उनसे मिलने का मन बनाया और आगामी चुनाव को लेकर उनसे आशीर्वाद लेनी चाही। दूसरी बात, हम उनके सामने I.N.D.I.A. गठबंधन के न्यूनतम साझा कार्यक्रम के प्रस्ताव को भी रखेंगे। इस प्रस्ताव में हम उन मुद्दों को रखेगे, जिसमें गठबंधन की सरकार बनने के बाद हम जनता से जुड़े मुद्दे को आगे बढ़ा सकें। 

लोकतंत्र को बचाने के लिए लड़ाई लड़नी है: संजय सिंह

उन्होंने कहा कि जेल से रिहा होने के बाद मुझे उनसे मिलना था और आने वाली लड़ाई के लिए उनका आशीर्वाद लेना था। जिस तरह से अरविंद केजरीवाल जी और दूसरे विपक्ष के नेताओं को जेल में डाला जा रहा है, उससे देश का संविधान और लोकतंत्र खतरे में हैं, हमें देश के संविधान और लोकतंत्र को बचाने के लिए लड़ाई लड़नी है। हमने I.N.D.I.A. गठबंधन का कॉमन मिनिमम प्रोग्राम जारी करने का प्रस्ताव भी रखा।

देश में संविधान की धज्जियां उड़ाई जा रही: संजय सिंह

इससे पहले, बाबा साहेब की जयंती पर आम आदमी पार्टी कार्यालय में आयोजित संविधान बचाओ, तानाशाही हटाओ कार्यक्रम में आप नेता संजय सिंह ने कहा कि आज देश में संविधान की धज्जियां उड़ाई जा रही हैं। मथुरा में भाजपा का एक सांसद कहते हैं कि मोदी जी का 272 से काम नही चलेगा, अब संविधान बदलने के लिए मोदी जी को और सीटें दिलानी हैं। जनता को इस साजिश को समझना है।

संविधान सभी को समानता का अधिकार देता है: संजय सिंह

उन्होंने कहा कि बाबा साहेब का संविधान सभी को समानता का अधिकार देता है। सभी दलों ने केवल बाबा साहेब की फोटो लगाई जाती है, मगर आम आदमी पार्टी की सरकार ने बाबा साहेब के रास्ते चलने का संकल्प लिया है। बीजेपी के लोग अगर 2024 में फिर से सत्ता में आ गए तो ये लोग दलितों, पिछड़ों और गरीबों का आरक्षण समाप्त कर देंगे। इसलिए वोट डालने जाना तो इसे ठीक से याद रखना।

इन भाजपा वालों को संविधान को बदलने के लिए 400 पार चाहिए है। इस संविधान को बचाने के लिए हम काम करेंगे। उनके पास सत्ता की ताकत है, हमारे पास बाबा साहेब द्वारा दिए गए वोट के अधिकार की ताकत है। आज मसला देश को बचाने का है। हम 25 मई को वोट देकर मोदी सरकार को केंद्र से हटाएंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *