यूपीएससी सीएसई फाइनल रिजल्ट के साथ जारी होगी टॉपर्स लिस्ट, पिछले वर्ष इशिता ने किया था टॉप
प्रयागभारत, नई दिल्ली: सिविल सेवा परीक्षा 2023 के लिए इंटरव्यू संपन्न हो चुके हैं। इंटरव्यू का आयोजन तीन चरणों में किया था। जिन उम्मीदवारों ने इस साक्षात्कार में भाग लिया था उनको अब अपने रिजल्ट जारी होने के इंतजार है। रिपोर्ट्स के मुताबिक सिविल सेवा परीक्षा 2023 का फाइनल रिजल्ट कभी भी जारी किया जा सकता है। रिजल्ट ऑनलाइन माध्यम से यूपीएससी की ऑफिशियल वेबसाइट upsc.gov.in पर जारी किया जायेगा। अभ्यर्थी ध्यान रखें कि रिजल्ट पीडीएफ फॉर्मेट में जारी किया जायेगा जिसमें रैंक के अनुसार उम्मीदवारों का नाम दर्ज होगा।
रिजल्ट के साथ ही टॉपर्स के नाम आएंगे सामने
रिजल्ट जारी होने के साथ ही टॉपर्स के नाम/ रैंक और उनके द्वारा प्राप्त अंकों की जानकारी भी सामने आएगी। जैसे ही रिजल्ट की घोषणा की जाएगी आप टॉपर्स की रैंक और उनके द्वारा प्राप्त अंकों सहित अन्य डिटेल इस पेज से हासिल कर सकेंगे।
पिछले वर्ष इशिता किशोर ने हासिल किया था शीर्ष स्थान
पिछले वर्ष यूपीएससी सीएसई फाइनल रिजल्ट में इशिता किशोर (रोल नंबर 5809986) ने पहला स्थान हासिल किया था। उनके अलावा टॉप-10 में गरिमा लोहिया, उमा हरति एन, स्मृति मिश्रा, मयूर हजारिका, गहना नव्या जेम्स, वसीम अहमद भट, अनिरुद्ध यादव, कनिका गोयल और राहुल श्रीवास्तव ने जगह बनाई थी।
कैसे डाउनलोड कर सकेंगे टॉपर्स लिस्ट
यूपीएससी सीएसई फाइनल रिजल्ट घोषित होते ही आपको सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा। वेबसाइट के होम पेज पर आपको रिजल्ट के लिंक पर क्लिक करना होगा। इसके बाद रिजल्ट/ टॉपर्स लिस्ट स्क्रीन पर ओपन हो जाएगी जहां से आप इसे डाउनलोड कर सकते हैं और टॉपर्स के नाम चेक कर सकते हैं।
