Uttarakhand

रामनगर: पल भर में गम में बदल गई शादी की खुशियां, आग से घर हुआ राख; दुल्हन बिना लौटी बरात

Summary

Spread the love

Spread the loveप्रयागभारत, रामनगर: उत्तराखंड के रामनगर में एक परिवार की खुशियां मिनटों में मातम में बदल गई। शादी के घर में जहां एक ओर तैयारियां चल रही थी कि तभी शादी के दिन ही बड़ा हादसा हो गया मालधनचौड़ […]

Spread the love

प्रयागभारत, रामनगर: उत्तराखंड के रामनगर में एक परिवार की खुशियां मिनटों में मातम में बदल गई। शादी के घर में जहां एक ओर तैयारियां चल रही थी कि तभी शादी के दिन ही बड़ा हादसा हो गया मालधनचौड़ के कुंभगडार क्षेत्र में एक परिवार की शादी की खुशियां पल भर में गम में बदल गई। बारात लेकर गए दूल्हे के घर में भीषण आग लग गई। पूरा घर व सात कच्ची गोशाला तथा शादी का टेंट आदि सामान आग की भेंट चढ़ गया। परिवार के लोग खुले आसमान के नीचे आ गए हैं। शाम को बारात बिना दुल्हन लिए वापस आ गई।

मालधनचौड़ गांव में तराई पश्चिमी वन प्रभाग के अंतर्गत कुंभगडार खत्ता में वन गूजर मो. बसीर व उनके पुत्र सुलेमान एवं भांजे तसलीम के कच्चे घर एक दूसरे से सटे हुए हैं। गुरुवार को बसीर के दूसरे पुत्र अब्दुल सत्तार का निकाह था। बसीर व उसके परिवार के सभी लोग बारात लेकर रामनगर के ही नई बस्ती 16 नंबर में गुलाब रसूल के घर गए थे। घर में कुछ ही लोग रह गए थे।

झोपड़ी में लगी आग ने किया सब खाक

बताया जाता है कि दोपहर एक बजे अचानक बसीर की झोपड़ी में आग लग गई। देखते ही देखते आग ने तीन झोपड़ियों को चपेट मे ले लिया। आग काफी भीषण थी। लोगों ने झोपड़ी के भीतर से जो सामान हाथ लग सका उसे बाहर निकाला।

फायर बिग्रेड के पहुंचने से पहले सब जला

सूचना पर आमपोखरा के रेंजर पूरन सिंह खनायत स्टाफ के साथ मौके पर पहुंच गए। उन्होंने जेसीबी व पानी का टैंकर आदि मौके पर बुलाया। लेकिन तेजी से फैल रही आग में एक नई बाइक, टेंट का सामान जलकर राख हो गया। जब तक फायर बिग्रेड के वाहन आग बुझाने पहुंचे तब तक सब कुछ जल चुका था।

बिना दुल्हन के वापस आई बारात

बताया जाता है कि जंगल में लगी आग की चिंगारी से हादसा हुआ। शाम को बारात बिना दुल्हन लेकर वापस आ गई। घर बनने के बाद दुल्हन लाने का निर्णय हुआ है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *