Uttarakhand

नैनीताल जाने वाले हो जाएं सावधान, आग से धधक रहे यहां के जंगल, पारा बढ़ा…लाचार नजर आ रहा विभाग

Summary

Spread the love

Spread the loveप्रयागभारत, नैनीताल: नैनीताल में बढ़ती गर्मी के साथ जंगलों में आग का कहर बढ़ता जा रहा है जिससे कि अमूल्य वन संपदा आग में स्वाहा हो रही है। वहीं बड़े पैमाने पर लगी आग का धुंआ नैनीताल से […]

Spread the love

प्रयागभारत, नैनीताल: नैनीताल में बढ़ती गर्मी के साथ जंगलों में आग का कहर बढ़ता जा रहा है जिससे कि अमूल्य वन संपदा आग में स्वाहा हो रही है। वहीं बड़े पैमाने पर लगी आग का धुंआ नैनीताल से लगी घाटी में फैला हुआ है जिससे कि आंखों में जलन और विभाग के संसाधन भी आग के आगे लाचार नजर आ रहे हैं।

नैनीताल वन विभाग  मनोरा रेंज में चरता, वीरभट्टी, भुजियाघाट, चोपड़ा, दोगांव, रिया, बेलूवाखान, बल्दियाखान, ताकुला से सटे हुए इलाकों में कई स्थानों पर बीते दिनों से आग लगी हुई है। जिसका धुंआ पूरे इलाके में फैला हुआ है। अधिकांश वन क्षेत्र में चीड़ की पत्तियां ‘ पिरुल’ और लंबे समय से बारिश न होने से सुखी झाड़ियां आदि से आग बेकाबू होकर फैल रही है।हालांकि विभाग द्वारा आग को नियंत्रित करने के लिए कई दल लगा रखे है, लेकिन आग के कहर के आगे सब निष्फल हो रहे है।

रेंज अधिकारी मुकुल शर्मा ने बताया कि अधिकांश स्थानों में आग की तीव्रता कम हो गई है और अधिकांश स्थानों में आग पर लगभग नियंत्रण किया जा चुका है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *