पाकिस्तान की खूबसूरत महिला क्रिकेटर ने क्रिकेट को कहा अलविदा, सोशल मीडिया पर फैंस के लिए लिखी यह बात
प्रयागभारत, नई दिल्ली। पाकिस्तान क्रिकेटर बिस्माह मारूफ ने गुरुवार, 25 अप्रैल को अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास की घोषण कर दी। पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) ने एक बयान जारी कर इसकी पुष्टि की। बिस्माह मारूफ ने 17 साल के क्रिकेट करियर पर ब्रेक लगा दिया। मारूफ ने साल 2006 में पाकिस्तान के लिए पहली बार क्रिकेट खेला था।
बिस्माह मारूफ (Bismah Maroof) ने पाकिस्तान के लिए 136 महिला वनडे और 140 महिला टी20I में क्रमशः 3369 और 2893 रन बनाए हैं, जिसमें उनके नाम 33 अर्द्धशतक शामिल हैं। इस दौरान उन्होंने 80 विकेट भी लिए हैं, जिसमें सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन 4 विकेट लेने का रहा है। पीसीबी को दिए अपने बयान के अलावा, मारूफ ने अपने सोशल मीडिया हैंडल पर फैंस के लिए भावुक पोस्ट शेयर किया। इसमें उन्होंने लिखा, “खूबसूरत यादों का खजाना इकट्ठा किया है।”
