नहीं थम रहा इजरायल-हमास के बीच युद्ध, 7 अक्टूबर से अब तक गाजा में मारे गए 34,305 फलस्तीनी
प्रयागभारत, दुबई। इजरायल और हमास के बीच युद्ध थमने का नाम नहीं ले रहा है। इस युद्ध में अब तक कई लोगों की मौत हो चुकी है। वहीं, गाजा स्वास्थ्य मंत्रालय ने गुरुवार को एक बयान में कहा कि 7 अक्टूबर से गाजा पर इजरायल के सैन्य हमले में कम से कम 34,305 फिलिस्तीनी मारे गए हैं और 77,293 घायल हुए हैं।
