जेडीएस विधायक ने की प्रज्वल रेवन्ना को पार्टी से निष्कासित करने की मांग, अश्लील वीडियो से जुड़ा है मामला
प्रयागभारत, कर्नाटक। लोकसभा चुनाव से पहले कर्नाटक में भूचाल आ गया है। पूर्व प्रधानमंत्री एचडी देवेगौड़ा के पोते और हसन लोकसभा सीट से जेडीएस सांसद प्रज्वल रेवन्ना कथित अश्लील वीडियो के मामेल में फंस गए हैं। कर्नाटक सरकार ने इस मामले की जांच को लेकर SIT का गठन किया है। जानकारी के अनुसार, प्रज्वल ने भारत छोड़ दिया है और वह जर्मनी के फ्रैंकफर्ट चले गए हैं।
इस मामले को लेकर लगातार राजनीति तेज होती जा रही है। जेडीएस विधायक समृद्धि मंजूनाथ ने प्रज्वल रेवन्ना और उनके पिता एचडी रेवन्ना को पार्टी से निष्कासित करने की मांग की है।
उन्होंने लिखा, हसन के अश्लील वीडियो मीडिया में घूम रहे हैं, इससे पार्टी कार्यकर्ताओं को शर्मिंदगी उठानी पड़ रही है। राष्ट्रपति एचडी देवेगौड़ा और एचडी कुमारस्वामी को उचित निर्णय लेना चाहिए। उन्हें तय करना चाहिए कि 19 विधायक महत्वपूर्ण हैं या एचडी रेवन्ना या प्रज्वल महत्वपूर्ण हैं। पार्टी के सिद्धांतों को बचाने और हमें शर्मिंदगी से बचाने के लिए रेवन्ना और प्रज्वल को 24 घंटे के भीतर पार्टी से निष्कासित किया जाना चाहिए।
