इंस्टाग्राम पर दोस्ती, फिर मिलने के लिए बुलाकर किया दुष्कर्म; पीड़िता ने पुलिस को बताई आपबीती
प्रयागभारत, जींद। जींद के एक युवक ने पानीपत की महिला के साथ इंटरनेट मीडिया के इंस्टाग्राम प्लेटफार्म पर पहले दोस्ती की उसके बाद उसे मिलने के लिए जींद बुला लिया और उसके साथ दुष्कर्म किया। उचाना थाना पुलिस ने युवक के खिलाफ दुष्कर्म समेत विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है।
वह सोशल मीडिया पर रहती एक्टिव है-पुलिस को शिकायत में बताया
उचाना थाना पुलिस को दी शिकायत में पानीपत सदर थाना क्षेत्र के एक गांव की महिला ने बताया कि वह इंटरनेट मीडिया पर इंस्टाग्राम चलाती है। जींद निवासी सतीश नामक युवक ने उसके पास मैसेज भेजा। इसके बाद उनकी बातचीत होने लगी और उनकी दोस्ती हो गई।
तीन दिनों तक आरोपी सतीश ने उसके साथ किया दुष्कर्म
एक दिन सतीश ने उसे मिलने के लिए जींद बुला लिया। चार मार्च को वह जींद आई तो सतीश उसे उचाना में एक मकान में ले गया और वहां जाकर उसके साथ दुष्कर्म किया। तीन दिनों तक सतीश ने उसे वहीं पर रखा और उसके साथ दुष्कर्म (Jind Crime News) किया।
पुलिस ने शिकायत के बाद दर्ज किया मुकदमा
बाद में सतीश उसे जींद बस अड्डे पर छोड़कर वहां से फरार हो गया। उचाना थाना पुलिस (Jind Police) ने सतीश के खिलाफ दुष्कर्म समेत समेत विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
