Crime News

सगाई से लौट रहे शख्स से चाकू की नोक पर लूट, बाइक सवार तीन बदमाशों ने दिया वारदात को अंजाम

Summary

Spread the love

Spread the loveप्रयागभारत, दिल्ली:  भजनपुरा इलाके में सगाई से लौट रहे एक शख्स को तीन बदमाशों ने चाकू की नोक पर लूट लिया। हत्या करने की धमकी देकर बदमाशों ने शख्स से 55 हजार रुपये, स्कूटी और मोबाइल लूट लिया। […]

Spread the love

प्रयागभारत, दिल्ली:  भजनपुरा इलाके में सगाई से लौट रहे एक शख्स को तीन बदमाशों ने चाकू की नोक पर लूट लिया। हत्या करने की धमकी देकर बदमाशों ने शख्स से 55 हजार रुपये, स्कूटी और मोबाइल लूट लिया।

वारदात के बाद बदमाश चाकू लहराते हुए मौके से फरार हो गए। पीड़ित जितेंद्र गुप्ता की शिकायत पर भजनपुरा थाना ने लूट समेत कई धाराओं में प्राथमिकी की है। बदमाशों की पहचान के लिए पुलिस सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है।

अरविंद नगर में रहते हैं जितेंद्र गुप्ता

जितेंद्र गुप्ता अपने परिवार के साथ अरविंद नगर में रहते हैं। उनका पेंटिंग का काम है। लक्ष्मी नगर में रविवार रात को उनके दोस्त की बहन की सगाई थी। सगाई में शामिल होकर रात डेढ बजे वह स्कूटी से अपने घर जा रहे थे।

जब वह घोंडा में पूर्व विधायक भीष्म शर्मा के घर के पास पहुंचे, तभी मोटरसाइकिल सवार तीन बदमाशों ने ओवरटेक करके उन्हें रोक लिया। चाकू दिखाकर उनसे लूटपाट शुरू कर दी। पीड़ित ने विरोध किया तो बदमाश हत्या की धमकी देने लगे।

दो बदमाशों ने उन्हें पकड़ लिया, तीसरे बदमाश ने उनकी जेब से 55 हजार रुपये व मोबाइल लूट लिया। जाते-जाते बदमाश उनकी स्कूटी भी लूटकर ले गए। पीड़ित ने किसी से मदद लेकर वारदात की सूचना पुलिस को दी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *