Crime News

पंजाब से पड़ोसी मुल्क को सेना की जानकारी भेजता था पाक जासूस, बदले में मिलती थी मोटी रकम; गिरफ्तार

Summary

Spread the love

Spread the love प्रयागभारत, होशियारपुर: थाना मॉडल टाउन पुलिस ने पाकिस्तानी के लिए जासूसी करने वाले एक आरोपित को गिरफ्तार करके मामला दर्ज किया है। आरोपित से पूछताछ की जा रही है। आरोपित से कई राज खुलने की उम्मीद है। होशियारपुर का […]

Spread the love

 प्रयागभारत, होशियारपुर: थाना मॉडल टाउन पुलिस ने पाकिस्तानी के लिए जासूसी करने वाले एक आरोपित को गिरफ्तार करके मामला दर्ज किया है। आरोपित से पूछताछ की जा रही है। आरोपित से कई राज खुलने की उम्मीद है।

होशियारपुर का निवासी है आरोपी

आरोपित की पहचान गुरप्रीत सिंह उर्फ पास्टर निवासी फतेहपुर सूगा थाना भिखीविंड तरनतारन (वर्तमान निवासी बाजीगर मोहल्ला पुरहीरां होशियारपुर) के रूप में हुई है।

डीएसपी सिटी अमरनाथ ने बताया कि वीरवार रात को थाना मॉडल टाउन के एसएचओ राम सिंह रेलवे फाटक क्रासिंग के पास नाकेबंदी की थी।

पुलिस को गुप्त सूचना मिली की फतेहपुर सूगा का गुरप्रीत सिंह होशियारपुर में पिछले चार साल से रह रहा है। वह विजिटर वीजा से पाकिस्तान भी जाकर आया है। वह यहां पर रहकर पाकिस्तान (Pakistan) के लिए जासूसी करता है।

फर्जी दस्तावेजों से खरीदी थी सिम

उसने फर्जी दस्तावेजों से  सिम खरीदकर वाट्सएप के माध्यम से भारतीय सेना की की तमाम सूचनाएं पाकिस्तान भेजता है।

इसके बदले में वह पाकिस्तान से मोटे पैसे लेता है। इसके बाद हरकत में आई पुलिस पार्टी ने गुरप्रीत सिंह को पुरहीरां के पास से गिरफ्तार कर लिया।

उसके कब्जे से काले रंग का हैंड बैग मिला, जिसमें से आधार कार्ड, लेबर कार्ड, पासपोर्ट और एक मोबाइल फोन बरामद हुआ है। पुलिस को तमाम ऐसे सबूत हाथ लगे हैं, जिससे साफ हो गया है कि गुुरप्रीत पाकिस्तान के लिए जासूसी करता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *