बिना एक रुपया खर्च करें कैसे देखें रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम गुजरात टाइटंस का लाइव मैच, जानें डिटेल्स
प्रयागभारत, नई दिल्ली। आईपीएल 2024 के प्लेऑफ की रेस दिन-प्रतिदिन रोमांचक हो रही है। प्वाइंट्स टेबल में नीचे के स्थानों पर रहने वाली टीमों को प्लेऑफ का टिकट हासिल करने के लिए अपने सभी मुकाबले नॉकआउट की तरह खेलने है। यही वजह है कि प्रत्येक मैच का रोमांच फैंस के सिर-चढ़कर बोल रहा है।
आईपीएल 2024 में शनिवार को रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की भिड़ंत गुजरात टाइटंस से होगी। दोनों टीमों को प्लेऑफ की उम्मीद बरकरार रखने के लिए हर हाल में जीत दर्ज करना जरूरी है। आरसीबी अपने होमग्राउंड पर जीत दर्ज करके गुजरात की प्लेऑफ की राह मुश्किल करना चाहेगी। आरसीबी की टीम इस समय प्वाइंट्स टेबल में आखिरी स्थान पर है। फाफ डू प्लेसी के नेतृत्व वाली आरसीबी ने 10 में से केवल तीन मुकाबले जीते हैं। हालांकि, आरसीबी ने अपने पिछले दो मैच लगातार जीते, जिससे उसके हौसले बुलंद हैं।
वहीं, शुभमन गिल के नेतृत्व वाली गुजरात टाइटंस की टीम प्वाइंट्स टेबल में आठवें स्थान पर काबिज है। गुजरात ने 10 में से चार मैच जीते हैं। उसे अपने पिछले मैच में आरसीबी से शिकस्त मिली थी। अब गुजरात की कोशिश आरसीबी को उसके घर में मात देने की होगी। यह मुकाबला रोमांचक होने की उम्मीद है तो चलिए जानते हैं कि इस मैच का लाइव प्रसारण और स्ट्रीमिंग आप कब, कहां और कैसे देख सकते हैं।
IPL 2024 में RCB vs GT का मैच कब खेला जाएगा?
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और गुजरात टाइटंस के बीच आईपीएल 2024 का 52वां मैच 4 मई यानी शनिवार को खेला जाएगा।
IPL 2024 का 52वां मुकाबला कहां खेला जाएगा?
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और गुजरात टाइटंस (RCB vs GT) के बीच आईपीएल 2024 का 52वां मैच बेंगलुरु के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेला जाएगा।
RCB vs GT का मैच कितने बजे शुरू होगा?
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और गुजरात टाइटंस के बीच आईपीएल 2024 का 52वां मैच शाम 7:30 बजे से शुरू होगा। आधे घंटे पहले टॉस होगा।
RCB vs GT के मैच का लाइव टेलीकास्ट कहां देखें?
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और गुजरात टाइटंस का लाइव मैच टीवी पर आप स्टार स्पोर्ट्स चैनल पर देख सकते हैं।
