Uttarakhand

देहरादून में बड़ा हादसा, कबाड़ी की दुकान में बम फटने से हुआ धमाका, आठ लोग गंभीर घायल

Summary

Spread the love

Spread the loveप्रयाग भारत, देहरादून : राजधानी देहरादून में आज बड़ा हादसा हो गया। किद्दूवाला में एक कबाड़ी की दुकान में अचानक धमाका हो गया। जिसमें आठ लोग घायल हो गए। तीन लोग गंभीर घायल हैं। जानकारी के अनुसार, किद्दूवाला के […]

Spread the love

प्रयाग भारत, देहरादून : राजधानी देहरादून में आज बड़ा हादसा हो गया। किद्दूवाला में एक कबाड़ी की दुकान में अचानक धमाका हो गया। जिसमें आठ लोग घायल हो गए। तीन लोग गंभीर घायल हैं।

जानकारी के अनुसार, किद्दूवाला के कुछ कबाड़ी रायपुर के मालदेवता स्थित आर्मी की फायरिंग रेंज में कूड़ा बीनते थे। बताया जा रहा है कि किसी के हाथ इसी रेंज से बिना फायर हुआ बम लगा था। इसी बम को आज कबाड़ी की दुकान पर हथाैड़े से तोड़कर अलग किया जा रहा था। इसी दाैरान बार-बार हथौड़े मारने से बम फट गया।

एसएसपी अजय सिंह ने बताया कि रायपुर क्षेत्र में धमाके की सूचना मिली थी। माैके पर जाकर जांच की गई है। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जो बम फटा है उसकी भी जांच की जा रही है। उन्होंने बताया कि घायल युवकों में से एक युवक का हाथ अलग हो गया। वहीं तीन की हालत अधिक गंभीर बनी हुई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *