Sport

 संजू सैमसन कैच आउट मामले में आया एक और मोड़, नया वीडियो आया सामने, जानिए उस मैच में क्या हुआ था

Summary

Spread the love

Spread the love प्रयाग भारत, नई दिल्ली। दिल्ली कैपिटल्स और राजस्थान रॉयल्स के बीच मंगलवार को खेला गया आईपीएल-2024 का मैच काफी रोमांचक रहा था। लेकिन ये मैच एक विवाद के कारण चर्चा में रहा था। ये विवाद संजू सैमसन के कैच […]

Spread the love

 प्रयाग भारत, नई दिल्ली। दिल्ली कैपिटल्स और राजस्थान रॉयल्स के बीच मंगलवार को खेला गया आईपीएल-2024 का मैच काफी रोमांचक रहा था। लेकिन ये मैच एक विवाद के कारण चर्चा में रहा था। ये विवाद संजू सैमसन के कैच को लेकर हुआ था। दिल्ली के शाई होप ने बाउंड्री लाइन पर संजू का कैच लपका था। इस कैच को लेकर विवाद था कि कहीं होप का पैर बाउंड्री से टकराया तो नहीं है। अब ये विवाद सुलझता दिख रहा है।

होप ने लॉन्ग ऑन बाउंड्री पर राजस्थान के कप्तान संजू का कैच लपका था। वो बाउंड्री के काफी करीब थे और इसलिए लग रहा था कि कहीं उनका पैर बाउंड्री से छू नहीं गया हो। तीसरे अंपायर ने हालांकि संजू को आउट दे दिया था. संजू ने अंपायर से बहस भी की थी,लेकिन नतीजा कुछ नहीं निकला था।

नया वीडियो आया सामने

इस कैच का एक नया वीडियो सामने आया है। ये वीडियो आईपीएल के ब्रॉडकास्टर स्टार स्पोर्ट्स ने पोस्ट किया है। इस वीडियो के सामने आने के बाद ये विवाद सुलझता दिख रहा है। इस वीडियो को देख लग रहा है कि ये कैच साफ था और होप का पैर बाउंड्री लाइन से टच नहीं हुआ था। इस वीडियों में ऑस्ट्रेलिया के पूर्व खिलाड़ी टॉम मूडी बता रहे हैं कि बाउंड्री लाइन की पट्टी हिली नहीं है और इससे पता चलता है कि होप का पैर टच नहीं हुआ है।

राजस्थान को मिली थी हार

दिल्ली ने इस मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए आठ विकेट खोकर 221 रन बनाए थे। जब तक संजू सैमसन विकेट पर थे राजस्थान की जीत नजर आ रही थी लेकिन जैसे ही होप ने कैच लेकर संजू की 86 रनों की पारी का अंत किया वैसे ही राजस्थान बैकफुट पर पहुंच गई और फिर 20 रनों से मैच हार गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *