Crime News

 शादी का झांसा देकर युवती से दुष्कर्म, शादी करने से इंकार, एसएसपी से लगाई कार्रवाई की गुहार

Summary

Spread the love

Spread the loveप्रयागभारत, मेरठ: मेरठ में दो युवतियों ने नौकरी का झांसा देकर दुष्कर्म करने का आरोप लगाते हुए एसएसपी कार्यालय में शिकायत की है। एसएसपी ने जांच के निर्देश दिए हैं। भावनपुर थाना क्षेत्र निवासी युवती एक होटल में […]

Spread the love

प्रयागभारत, मेरठ: मेरठ में दो युवतियों ने नौकरी का झांसा देकर दुष्कर्म करने का आरोप लगाते हुए एसएसपी कार्यालय में शिकायत की है। एसएसपी ने जांच के निर्देश दिए हैं।

भावनपुर थाना क्षेत्र निवासी युवती एक होटल में रिसेप्शनिस्ट की नौकरी करती थी। यह होटल एक हिस्ट्रीशीटर का है। युवती ने आरोप लगाया कि आरोपी ने उसके साथ दुष्कर्म किया और अश्लील वीडियो बना ली। किसी तरह हिम्मत कर आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म की तहरीर दी।

मूलरूप से दिल्ली निवासी युवती, जो फिलहाल जागृति विहार में रहती है, एसएसपी कार्यालय पहुंची। उसने शिकायती पत्र में बताया कि गोरक्षा दल के एक पदाधिकारी से उसकी स्नैपचैट पर दोस्ती हो गई थी। उसने नौकरी दिलाने का झांसा देकर दिल्ली से मेरठ बुलाया। उस पर अपने साथी के हॉस्पिटल में तीन दिन तक बंधक बनाकर हॉस्पिटल संचालक और फाइनेंसर साथी के साथ सामूहिक दुष्कर्म का आरोप लगाया। बाद में उसे गोरक्षा दल के पदाधिकारी ने शिकायत करने पर धमकाया। एसएसपी रोहित सिंह सजवाण ने बताया कि झूठा मामला पाया जाने पर शिकायतकर्ताओं पर कार्रवाई की जाएगी।

शादी का झांसा देकर युवती से दुष्कर्म, शादी करने से इंकार
ब्रह्मपुरी थाना क्षेत्र में शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने का मामला प्रकाश में आया है। पुलिस के मुताबिक, ब्रह्मपुरी थाना क्षेत्र की रहने वाली युवती ने एसएसपी को दिए शिकायती पत्र में बताया कि उसकी मुलाकात क्षेत्र की एक कॉलोनी के रहने वाले युवक से हुई थी। युवक ने शादी का झांसा देकर फंसा लिया और उसके साथ कई बार शारीरिक संबंध बनाए। जब उसने युवक से शादी करने के लिए कहा तो युवक ने इंकार कर दिया। 30 अप्रैल को वह युवक के घर गई तो उसके परिजनों ने मारपीट कर जान से मारने की धमकी देते हुए भगा दिया।

उधर, एसएसपी रोहित सिंह सजवाण का कहना है कि इस मामले में सीओ ब्रह्मपुरी को जांच कर कार्रवाई करने के आदेश दिए है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *