Uttara Pradesh

दिल्ली को पीछे छोड़कर कानपुर बना इस मामले में नंबर वन, स्थानीय लोगों को मिली यह बड़ी राहत

Summary

Spread the love

Spread the love प्रयागभारत, कानपुर। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड द्वारा वायु प्रदूषण रोकथाम में सुधार करने की रैकिंग में 131 शहरों में कानपुर पहले नंबर पर आया है। वित्तीय वर्ष 2023-24 के अंतिम त्रैमासिक राष्ट्रीय रैकिंग जारी की है। वायु प्रदूषण रोकथाम […]

Spread the love

 प्रयागभारत, कानपुर। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड द्वारा वायु प्रदूषण रोकथाम में सुधार करने की रैकिंग में 131 शहरों में कानपुर पहले नंबर पर आया है। वित्तीय वर्ष 2023-24 के अंतिम त्रैमासिक राष्ट्रीय रैकिंग जारी की है। वायु प्रदूषण रोकथाम के लिए दो वित्तीय वर्ष में 15 वें वित्तीय आयोग से नगर निगम को 225 करोड़ रुपये मिले हैं।

देश की राजधानी तीसरे नंबर पर 

इसमें करीब 60 करोड़ रुपये से कच्ची सड़कों पर इंटरलाकिंग टाइल्स का निर्माण कराया गया। पानी छिड़काव और टैंकर खरीदे गए, जगह-जगह हरियाली की गई। साथ ही अन्य कार्य कराए गए हैं। रैकिंग में दूसरे नंबर पर ठाणे और तीसरे नंबर पर नई दिल्ली है। चौथ नंबर पर कोलकाता और पांचवें नंबर पर गाजियाबाद है। नगर आयुक्त शिव शरणप्पा जीएन ने बताया कि ईंधन से होने वाले प्रदूषण पर नियंत्रण के लिए चार्जिंग स्टेशनों का निर्माण भी कराया जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *