Crime News

नकली अमेरिकी डॉलर के साथ पांच कश्मीरी युवक गिरफ्तार, पुलिस ने भेजा जेल

Summary

Spread the love

Spread the loveप्रयागभारत, जम्मू। सिद्धड़ा पुलिस ने कश्मीर के रहने वाले पांच लोगों को नकली अमेरिकी डालर के साथ गिरफ्तार किया है। आरोपित स्थानीय लोगों को सस्ते दाम पर डालर बेचने का झांसा देकर उन्हें चूना लगाने की फिराक में […]

Spread the love

प्रयागभारत, जम्मू। सिद्धड़ा पुलिस ने कश्मीर के रहने वाले पांच लोगों को नकली अमेरिकी डालर के साथ गिरफ्तार किया है। आरोपित स्थानीय लोगों को सस्ते दाम पर डालर बेचने का झांसा देकर उन्हें चूना लगाने की फिराक में थे। पांचों आरोपितों निसार अहमद निवासी शोपियां, अब्दुल रशीद निवासी कुलगाम, मोहम्मद इशफाक निवासी सोपोर, मोहम्मद इकबाल शाह निवासी अच्छाबल, अनंतनाग और फारूक निवासी लार, गांदरबल से पांच बंडल नकली अमेरिकी डालर बरामद हुए हैं।

पुलिस प्रवक्ता के अनुसार सिद्धड़ा पुलिस की एक टीम स्पेशल आपरेशन ग्रुप (एसओजी) के जवानों के साथ जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग पर गश्त कर रही थी। इस दौरान कंधे पर बैग लटकाकर पैदल जा रहे कुछ लोगों ने पुलिस कर्मियों को उनकी ओर आते हुए देखा तो वे उल्टी दिशा में भागने लगे।

उनकी गतिविधियां पुलिस को संदिग्ध लगीं, जिसके बाद पुलिस कर्मियों ने उनका पीछा किया। कुछ दूरी पर पुलिस कर्मियों ने पांचों को रोक लिया। जब उनके बैग की तलाशी ली गई तो उसमें नकली अमेरिकी डालर बरामद हुए। पुलिस को बीते कुछ दिन से यह शिकायत भी मिल रही थी कि कुछ लोग दुकानों में आकर उन्हें सस्ते दाम पर अमेरिकी डॉलर बेचने की बात करते हैं।

पुलिस (Jammu Police) उन संदिग्ध लोगों के बारे में जानकारी हासिल कर रही थी। जांच के दौरान पता चला कि यही वे आरोपी हैं जो स्थानीय लोगों को नकली डॉलर बेचकर उन्हें ठगने की फिराक में थे। आरोपित जम्मू में कहां और किसके पास आए थे, पुलिस इस बारे में भी पता लगा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *