Uttarakhand

बाइक पर मांगी लिफ्ट… पुलिस को देख उतर कर भागा, पकड़े जाने पर ली गई तलाशी तो जेब से निकली ये चीज!

Summary

Spread the love

Spread the loveप्रयाग भारत, नैनीताल। पुलिस ने शहर में स्मैक तस्करी के काले कारोबार का भंडाफोड़ किया है। समीपवर्ती मंगोली क्षेत्र में पुलिस ने 31.99 ग्राम स्मैक के साथ बरेली के तस्कर को गिरफ्तार किया है। एनडीपीएस की धाराओं में मुकदमा कर […]

Spread the love

प्रयाग भारत, नैनीताल। पुलिस ने शहर में स्मैक तस्करी के काले कारोबार का भंडाफोड़ किया है। समीपवर्ती मंगोली क्षेत्र में पुलिस ने 31.99 ग्राम स्मैक के साथ बरेली के तस्कर को गिरफ्तार किया है। एनडीपीएस की धाराओं में मुकदमा कर उसे जेल भेज दिया गया है। आरोपी बरेली का बड़ा स्मैक तस्कर बताया जा रहा है। जो पूर्व में भी स्मैक डिलीवरी के लिए नैनीताल आ चुका है।

यह है पूरा मामला

जानकारी के मुताबिक सोमवार सुबह मंगोली चौकी इंचार्ज भूपेंद्र सिंह मेहता साथी पुलिस कर्मियों के साथ क्षेत्र में चेकिंग अभियान में जुटे हुए थे। इस दौरान कालाढूंगी की ओर से आ रही बाइक पर पीछे बैठा युवक पुलिस को देख उतरकर विपरीत दिशा में भगाने का प्रयास करने लगा।

पुलिस ने जब बाइक चालक को रोककर पूछताछ की तो उसने बताया कि संबंधित युवक ने कालाढूंगी क्षेत्र से उसे लिफ्ट ली थी। इसके बाद पुलिस ने पीछा कर भाग रहे युवक को दबोच लिया। तलाशी लेने पर उसके पास स्मैक बरामद हुई।

पूछताछ में युवक ने बताया कि वह बरेली से स्मैक की डिलीवरी देने नैनीताल जा रहा था। पूर्व में भी वह स्मैक नैनीताल तक पहुंचा चुका है।

कोतवाल हरपाल सिंह ने बताया कि कुंवर ललित विजय सिंह निवासी वार्ड नंबर 61 प्रेम नगर कानून गोयान, जिला, बरेली, उत्तर प्रदेश के पास 31.99 ग्राम स्मैक बरामद हुई है, जिसके विरुद्ध एनडीपीएस की धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।

आरोपित को न्यायालय पेश कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है। टीम में कांस्टेबल जगदीश फत्याल, मनोज जोशी शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *