Uttarakhand

म्यांमार में फंसे विधान के परिजनों से मिले प्रेमचंद अग्रवाल, हर संभव मदद का दिलाया भरोसा 

Summary

Spread the love

Spread the loveप्रयागभारत, ऋषिकेश: कैबिनेट मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल ने प्रतीतनगर रायवाला के 22 वर्षीय युवक के म्यामांर में फंसने को लेकर एसएसपी देहरादून से बातचीत की है. उन्होंने युवक की सकुशल वापसी तथा विदेश भेजने के नाम पर धोखाधड़ी करने वालें […]

Spread the love

प्रयागभारत, ऋषिकेश: कैबिनेट मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल ने प्रतीतनगर रायवाला के 22 वर्षीय युवक के म्यामांर में फंसने को लेकर एसएसपी देहरादून से बातचीत की है. उन्होंने युवक की सकुशल वापसी तथा विदेश भेजने के नाम पर धोखाधड़ी करने वालें के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं.

मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल ने युवक के म्यामांर में फंसने की सूचना मिलते ही परिजनों से मिलने इंद्रा कॉलोनी प्रतीतनगर रायवाला पहुंचे. यहां रंजीता गौतम ने बताया उनके बेटा 22 वर्षीय बेटा विधान गौतम 21 मई को एक कंपनी के माध्यम से काम के लिए थाइलैंड निकला था. युवक थाइलैंड न पहुंचकर म्यामांर पहुंच गया. उन्होंने बताया यह जानकारी स्वयं विधान गौतम ने फोन पर ऑडियों के माध्यम से परिजनों को दी.

रंजीता ने बताया उनके बेटे विधान के साथ धोखाधड़ी हुई है. उसके साथ देहरादून, खटीमा के युवक के अलावा देश के अन्य जगहों से भी युवक वहां फंसे हैं. युवक ने ऑडियों के जरिये बताया कि म्यामांर में उन पर अत्याचार किया जा रहा है.

प्रेमचंद अग्रवाल ने परिजनों की बातों को गंभीरता से लेते हुए तुरंत मौके से ही एसएसपी देहरादून को फोन किया. जिसमें उन्होंने सख्त निर्देशित करते हुए कहा कि युवक के साथ जिस कंपनी के लोगों ने धोखाधड़ी कर म्यांमार बॉर्डर पर भेजा, उनके खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई अमल में लाई जाए. साथ ही युवक की सकुशल वापसी के लिए रास्ता निकालने के लिए भी कहा गया है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *