Uttara Pradesh

रामपुर से जीतने के बाद ‘मोहिबुल्लाह’ ने आजम खान का उड़ाया ‘मजाक’, तनजीम फातिमा ने दिया करारा जवाब

Summary

Spread the love

Spread the loveप्रयागभारत, रामपुर: Rampur Election Result 2024 : आजम खान के गढ़ में जीत हासिल करने वाले मोहिबुल्लाह नदवी जीत के बाद अपने ही पार्टी के नेता और रामुपर से पूर्व सांसद आजम खान पर तंज कर बैठे। मीडिया से […]

Spread the love

प्रयागभारत, रामपुर: Rampur Election Result 2024 : आजम खान के गढ़ में जीत हासिल करने वाले मोहिबुल्लाह नदवी जीत के बाद अपने ही पार्टी के नेता और रामुपर से पूर्व सांसद आजम खान पर तंज कर बैठे। मीडिया से बात करते हुए मोहिबुल्लाह नदवी ने कहा कि जेल सुधार गृह है। जेल में कैदियों को सुधारा जाता है। उन्होंने आगे कहा कि आजम खान के लिए बस दुआ ही की जा सकती है। उनके इस बयान के बाद आजम खान के समर्थक भड़क गए। उन्होंने मोहिबुल्लाह नदवी के बयान की आलोचना की है।   

तनजीम फातिम ने सुनाई खरी-खोटी

रामपुर के नए नवेले सांसद बनने के बाद मोहिबुल्लाह नदवी के बयान को लेकर अब आजम की पत्नी तनजीन फातिमा ने उन्हें घेरा है। तनजीम फातिमा ने कहा है कि मोहिबुल्लाह को जीत की मुबारकबाद। उन्होंने कहा कि मुझे लगता है कि मोहिबुल्लाह को जेल जाने का काफी तर्जुबा है तभी वह इस तरह की बातें कर रहे हैं। तनजीम फातिमा ने कहा कि उन्हें इस तरह के बयान नहीं देने चाहिए। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *