Uttara Pradesh

भाई को सुए से तब तक गोदा, जब तक नहीं गई जान; आसपास लोग देखते रहे मौत का तांडव, लेकिन नहीं बचाने आया कोई

Summary

Spread the love

Spread the loveप्रयागभारत, हापुड़। गाली गलौज के विरोध पर थाना गढ़मुक्तेश्वर के मोहल्ला सेगेवाला में बर्फ तोड़ने वाले सुए से करीब 20 बार वार कर तहेरे भाई को मौत की नींद सुला दिया। पीड़ित मदद के लिए चीखता-चिल्लाता रहा। वहीं, हैवान […]

Spread the love

प्रयागभारत, हापुड़। गाली गलौज के विरोध पर थाना गढ़मुक्तेश्वर के मोहल्ला सेगेवाला में बर्फ तोड़ने वाले सुए से करीब 20 बार वार कर तहेरे भाई को मौत की नींद सुला दिया। पीड़ित मदद के लिए चीखता-चिल्लाता रहा। वहीं, हैवान बने हत्यारोपी को रोकने के बजाए आसपास के लोग मौत का तांडव देखते रहे।

हत्याकांड को अंजाम देकर हत्यारोपित मौके से फरार हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। हत्यारोपित की तलाश की जा रही है।

बराबर में है दोनों का घर

मोहल्ला सेगेवाला में इंदू (36) अपने परिवार के साथ रहता था। पड़ोस में उसका चचेरा भाई मुकेश भी अपने परिवार के साथ रहता है। अक्सर दोनों के बीच शराब का सेवन करने के बाद विवाद हो जाता था। मंगलवार दोपहर भी दोनों ने शराब का सेवन किया हुआ था।

आपस में करने लगे गाली गलौज

इसी बीच दोनों आमने-सामने आ गए और आपस में गाली गलौज करने लगे। इसी बीच मुकेश अपने घर से बर्फ तोड़ने वाला सुआ लेकर सड़क पर आ गया और वहां खड़े इंदू के पेट में घोप दिया।

लहूलुहान होकर गिरा, फिर भी सुए से गोदता रहा

इस कारण इंदू सड़क पर गिरकर लहूलुहान हो गया। इसके बाद मुकेश तब तक इंदू के शरीर को सुए से गोदता रहा, जब तक उसकी सांसें नहीं थम गईं। हत्याकांड को देखकर वहां मौजूद लोग भी सहम गए। किसी की इतनी हिम्मत नहीं हुई कि वह मुकेश को पकड़ कर इंदू से दूर कर दे। हत्याकांड को अंजाम देने के बाद मुकेश मौके से फरार हो गया।

उधर, सड़क पर पड़े इंदू के शव से लिपटकर स्वजन विलाप करने लगे। सूचना के बाद थाना गढ़मुक्तेश्वर प्रभारी निरीक्षक विनोद पांडेय मौके पर पहुंचे और शव कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भिजवाया। स्वजन ने हत्यारोपी के खिलाफ तहरीर दी है। थाना प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि उसकी तलाश की जा रही है। जल्द ही गिरफ्तार किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *