CAA पर अमेरिकी सिंगर ने ही अमेरिका को पढ़ाया पाठ, कही यह अहम बात
प्रयागभारत, वॉशिंगटन: अमेरिकी सिंगर मैरी मिलबेन ने शुक्रवार को भारत में लागू हुए नागरिकता संशोधन कानून (CAA) को लेकर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की जमकर प्रशंसा की और अमेरिका को ही आईना दिखा दिया। उन्होंने कहा कि पीएम मोदी अपनी आस्था की वजह से प्रताड़ित किए गए लोगों के प्रति दयालु रवैया अपनाते हुए उन्हें भारत में घर मुहैया करा रहे हैं।
अमेरिकी सिंगर ने कहा कि धार्मिक स्वतंत्रता चाहने वाले ईसाइयों, हिंदुओं, सिखों, जैन, बौद्धों के लिए यह शांति का रास्ता है। उन्होंने कहा,
US ने दर्ज कराई आपत्ति
भारत में नागरिकता संशोधन कानून लागू हो गया है और सरकार ने अधिसूचना जारी कर दी है, लेकिन यह बात अमेरिका को रास नहीं आ रही है और वह इस पर आपत्ति दर्ज करा रहा है। हालांकि, भारत ने अमेरिका को दो टूक जवाब दिया है।
अमेरिकी विदेश विभाग के प्रवक्ता मैथ्यू मिलर ने कहा था कि हम 11 मार्च से नागरिकता संशोधन अधिनियम की अधिसूचना को लेकर चिंतित हैं। उन्होंने कहा था,
