Crime News

काला जठेरी गैंग के तीन शार्प शूटर गिरफ्तार, एंटी आर्गेनाइज्ड क्राइम टीम को मिली सफलता

Summary

Spread the love

Spread the loveप्रयागभारत, दिल्ली: रोहिणी जिला एंटी आर्गेनाइज्ड क्राइम टीम ने एक गुप्त सूचना के आधार पर रिठाला से काला जठेरी गिरोह के तीन शार्प शूटर को पकड़ा है। पुलिस ने इनके पास से दो पिस्टल, सात कारतूस समेत एक स्कूटी […]

Spread the love

प्रयागभारत, दिल्ली: रोहिणी जिला एंटी आर्गेनाइज्ड क्राइम टीम ने एक गुप्त सूचना के आधार पर रिठाला से काला जठेरी गिरोह के तीन शार्प शूटर को पकड़ा है। पुलिस ने इनके पास से दो पिस्टल, सात कारतूस समेत एक स्कूटी बरामद की है। सभी किसी आपराधिक वारदात को अंजाम देने के लिए रिठाला गांव स्थित एक मकान में छिपे थे।

रोहिणी जिला पुलिस उपायुक्त गुरइकबाल सिंह सिद्धू ने बताया कि पुलिस को बीते 13 मार्च को जानकारी मिली कि काला जठेरी गिरोह के तीन सदस्य किसी अपराध को अंजाम देने के लिए रिठाला गांव में छिपा है। तुरंत एंटी आर्गेनाइज्ड क्राइम सेल व थाना बुध विहार पुलिस की एक संयुक्त टीम बनाई गई।

रिठाला गांव स्थित एक मकान पर छापा

मिली गुप्त सूचना के आधार पर टीम ने रिठाला गांव स्थित एक मकान पर छापा मारा। जैसे ही पुलिस मकान के पास पहुंची, एक संदिग्ध यहां से भागने की कोशिश करने लगा, टीम ने तुरंत इसका पीछाकर दबोच लिया। पूछताछ के दौरान बदमाश ने बताया कि उनके दो अन्य साथी भी उसी मकान में छिपे हैं। टीम ने मकान के एक कमरे से इसके दो अन्य साथियों को भी पकड़ लिया।

कब्जे से दो पिस्टल, सात जिंदा कारतूस बरामद

तलाशी लेने पर इनके कब्जे से दो पिस्टल, सात जिंदा कारतूस बरामद हुए। इनकी पहचान 32 वर्षीय मनदीप उर्फ मोनू के रूप में हुई है। जो रोहतक जिला के ऋषि नगर का रहने वाला है। 22 वर्षीय हरदीप, पंजाब के जिला मुक्तसर का रहने वाला है। तीसरे की पहचान 45 वर्षीय सुनील उर्फ राज के रूप में हुई है, जो शकूरपुर का रहने वाला है।

आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज

पुलिस ने इन सभी पर आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस पूछताछ में गिरफ्तार बदमाशों ने बताया कि सभी काला जठेरी गिरोह के लिए काम करते हैं। अपने हैंडलर के निर्देश पर अपराध करते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *