प्रयागराज में अवैध असलहा फैक्ट्री का भंडाफोड़, सरगना सहित पांच गिरफ्तार
प्रयागभारत, प्रयागराज: नैनी में लंबे समय से चल रही अवैध असलहा फैक्ट्री का भंडाफोड़ किया है। नैनी पुलिस और एसओजी की टीम ने अतुल सोनकर उर्फ रिशु उसके साथी विजय सोनकर, मोहम्मद फैजान, विकास गुप्ता और मोनू को गिरफ्तार किया है। इनके कब्जे से दो पिस्टल, एक रिवाल्वर, छह तमंचा और असलहा बनाने के उपकरण बरामद किए गए हैं। सभी अभियुक्त नैनी के निवासी हैं।
