Education

कर्मचारी चयन आयोग कभी भी जारी कर सकता है जीडी कॉन्स्टेबल परीक्षा के आंसर-की

Summary

Spread the love

Spread the loveप्रयागभारत, नई दिल्ली: कर्मचारी चयन आयोग (SSC) ने विभिन्न केंद्रीय सशस्त्र सैनिक बलों (CAPFs) में कॉन्स्टेबल (जनरल ड्यूटी) के पदों पर भर्ती के लिए लिखित परीक्षा का आयोजन 14 फरवरी से 7 मार्च 2024 तक किया था। इस […]

Spread the love

प्रयागभारत, नई दिल्ली: कर्मचारी चयन आयोग (SSC) ने विभिन्न केंद्रीय सशस्त्र सैनिक बलों (CAPFs) में कॉन्स्टेबल (जनरल ड्यूटी) के पदों पर भर्ती के लिए लिखित परीक्षा का आयोजन 14 फरवरी से 7 मार्च 2024 तक किया था। इस परीक्षा में सम्मिलित हुए लाखों उम्मीदवारों को अब उत्तर-कुंजियों (Answer Key) का इंतजार है। हालांकि, आयोग ने जीडी आंसर-की जारी किए जाने की तिथि (SSC GD 2024 Answer Key Date) की घोषणा नहीं की है, लेकिन विभिन्न मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि SSC कॉन्स्टेबल (जीडी) आंसर-की अब कभी भी जारी कर सकता है।

SSC GD 2024 Answer Key Date: इन स्टेप में करें डाउनलोड

SSC द्वारा पहले कॉन्स्टेबल जनरल ड्यूटी लिखित परीक्षा की अनौपचारिक उत्तर-कुंजियों (SSC GD Provisional Answer Keys) जारी की जाएंगे, जिन्हें डाउनलोड करने के लिए लिंक को आधिकारिक वेबसाइट, ssc.gov.in पर एक्टिव किया जाएगा। इस लिंक पर क्लिक करके उम्मीदवार उत्तर-कुंजियां डाउनलोड कर सकेंगे। इन उत्तर-कुंजियों के माध्यम से उम्मीदवार अपने मार्क किए गए उत्तरों का मिलान करके अपने स्कोर का आकलन कर सकेंगे।

SSC GD 2024 Answer Key Date: ऑनलाइन दर्ज करा सकेंगे आपत्तियां

दूसरी तरफ, स्टाफ सेलेक्शन कमीशन कॉन्स्टेबल (जनरल ड्यूटी) परीक्षा के प्रोविजिनल आंसर-की पर कैंडिडेट्स के उनकी आपत्तियों को आमंत्रित करेगा। ऐसे में जिस किसी भी उम्मीदवार को यदि कमीशन द्वारा जारी किए गए किसी भी प्रश्न के आंसर को लेकर कोई आपत्ति होती है तो वे इसे ऑनलाइन दर्ज करा सकेंगे। इसके लिए उम्मीदवारों को वेबसाइट पर जाकर लॉग-इन करना होगा।

उम्मीदवारों को ध्यान देना चाहिए कि उन्हें अपनी आपत्तियां दर्ज कराते समय प्रति प्रश्न की दर से निर्धारित शुल्क का भुगतान ऑनलाइन माध्यमों से करना होगा। निर्धारित आखिरी तारीख तक उम्मीदवारों से प्राप्त आपत्तियों की समीक्षा के बाद SSC द्वारा फाइनल आंसर-की जारी किए जाएंगे और इन्हीं के आधार पर नतीजों की भी घोषणा की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *