Education

एनटीए ने सीयूईटी यूजी परीक्षा के संबंध में जारी की अहम सूचना, स्टूडेंट्स चेक कर लें अपडेट

Summary

Spread the love

Spread the loveप्रयागभारत, नई दिल्ली: सीयूईटी यूजी परीक्षा के संबंध में एनटीए ने एक अहम सूचना जारी की है। नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (एनटीए) ने कॉमन यूनिवर्सिटी एंट्रेंस टेस्ट (सीयूईटी) यूजी में दो नए विषय जोड़े गए हैं। इन सब्जेक्ट्स के […]

Spread the love

प्रयागभारत, नई दिल्ली: सीयूईटी यूजी परीक्षा के संबंध में एनटीए ने एक अहम सूचना जारी की है। नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (एनटीए) ने कॉमन यूनिवर्सिटी एंट्रेंस टेस्ट (सीयूईटी) यूजी में दो नए विषय जोड़े गए हैं। इन सब्जेक्ट्स के नाम हैं- फैशन स्टडीज और टूरिज्म। इसके तहत, अब छात्र-छात्राएं इन विषयों के लिए भी आवेदन कर सकते हैं। एनटीए ने इस संबंध में ऑफिशियल सूचना भी रिलीज की है।

इसके मुताबिक, जिन उम्मीदवारों ने पहले ही सीयूईटी (यूजी) परीक्षा 2024 के लिए अपना ऑनलाइन आवेदन फॉर्म सबमिट कर दिया है, वे करेक्शन पीरियड के दौरान इन विषयों को भी जोड़ सकते हैं। हालांकि, अधिक विषयों का चयन करने के लिए उम्मीदवारों को अतिरिक्त शुल्क का भुगतान करना होगा (अगर लागू हो)। इस परीक्षा के लिए आवेदन करने वाले स्टूडेंट्स पोर्टल पर जाकर इस संबंध में जारी आधिकारिक सूचना की जांच कर सकते हैं।

नेशनल टेस्टिंग एजेंसी, एनटीए इस साल 15 मई से 31 मई 2024 तक सीयूईटी यूजी 2024 आयोजित करेगा। हालांकि, पहले यह संभावना जताई जा रही थी कि लोकसभा चुनाव के चलते परीक्षा की तिथियां आगे बढ़ सकती है लेकिन हाल ही में यह साफ हो गया है कि परीक्षा अपने निर्धारित शेड्यूल के अनुसार ही होगा।  

CUET UG Exam 2024: 27 फरवरी से शुरू हुई थी परीक्षा के लिए आवेदन प्रक्रिया 

बता दें कि CUET UG 2024 परीक्षा के लिए पंजीकरण प्रक्रिया 27 फरवरी को शुरू हुई थी। परीक्षा के लिए ऑनलाइन आवेदन 26 मार्च की रात 11:50 बजे तक स्वीकार किए जाएंगे। इसके बाद, एग्जाम के लिए करेक्शन विंडो 28 मार्च, 2024 से खुलेगी, जिसमें उम्मीदवार नए विषय चुन सकते हैं। इसके साथ ही आवेदन पत्र को एडिट भी कर सकते हैं। अभ्यर्थी इस दौरान अपने एप्लीकेशन में होने वाली गड़बड़ी को सुधार सकते हैं। कैंडिडेट्स ध्यान रखें कि सुधार विंडो को बंद करने के बाद उम्मीदवारों को दूसरा मौका नहीं दिया जाएगा। इसलिए इस बात का ध्यान रखें। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *