गिरफ्तारी के बाद बड़ा खुलासा, क्रिप्टो करेंसी और विदेश से फंडिंग का लिंक आगरा धर्मांतरण मामले में आया सामने
Summary
Spread the loveप्रयाग भारत, आगरा; उत्तर प्रदेश के आगरा धर्मांतरण मामले में गिरफ्तार रहमान कुरैशी ने कई अहम खुलासे किए हैं. पुलिस की जांच में सामने आया है कि रहमान को क्रिप्टो करेंसी के जरिए पैसे मिलते थे. वह ‘सुन्नाह’ […]
More On आगरा
- कंटेनर ने 2 ऑटो को रौंदा, पांच लोगों की मौत, तीन घायल
- बेटे की तबीयत के बहाने प्रेमी से मिलती महिला, होटल आ धमका पति, प्रेमी संग रंगे हाथों पकड़ लिया
- पीछे से मारी टक्कर, ऑटो के उड़े परखच्चे... आगरा में भीषण हादसा, 3 की दर्दनाक मौत
- इश्क में बना खून का रिश्ता बेगाना, बहू के प्यार में पिता ने की बेटे की हत्या, पुलिस को लगे 4 महीने राज़ सुलझाने में
- पुनीत वशिष्ठ अपनी ही कोचिंग में पढ़ने वाली 10वीं की छात्रा से की छेड़खानी
प्रयाग भारत, आगरा; उत्तर प्रदेश के आगरा धर्मांतरण मामले में गिरफ्तार रहमान कुरैशी ने कई अहम खुलासे किए हैं. पुलिस की जांच में सामने आया है कि रहमान को क्रिप्टो करेंसी के जरिए पैसे मिलते थे. वह ‘सुन्नाह’ नाम से एक यूट्यूब चैनल चलाता था, जिस पर वह धर्मांतरित लोगों के वीडियो अपलोड करता था.
अधिकारियों के अनुसार, रहमान कुरैशी की शैक्षणिक योग्यता मात्र 12वीं पास है. लेकिन हैरानी की बात यह है कि उसे 12 कंप्यूटर भाषाओं का ज्ञान है. उसने यह भी कबूल किया है कि उसे विदेश से फंड मिलता था. पुलिस अब उसके डिजिटल वॉलेट तक पहुंचने की कोशिश कर रही है ताकि पैसों के स्रोत का पता लगाया जा सके. बताया जा रहा है कि यूट्यूब चैनल से रहमान को प्रति माह एक लाख रुपये तक की कमाई होती थी. इस धर्मांतरण रैकेट में रहमान कुरैशी को एक महत्वपूर्ण कड़ी माना जा रहा है और उसे अब्दुल रहमान का करीबी भी बताया जा रहा है
