Uttarakhand

अल्मोड़ा : 50 मीटर खाई में गिरा वाहन, युवक की दबकर मौत

Summary

Spread the love

Spread the loveप्रयाग भारत, अल्मोड़ा : अल्मोड़ा जिले के धौलछीना-दियारी मोटर मार्ग में गुरुवार देर शाम मैक्स वाहन दुर्घटनाग्रस्त हो गया। दुर्घटना में एक युवक की मौके पर ही दबकर मौत हो गई, जबकि चालक गंभीर रूप से घायल हो […]

Spread the love

प्रयाग भारत, अल्मोड़ा : अल्मोड़ा जिले के धौलछीना-दियारी मोटर मार्ग में गुरुवार देर शाम मैक्स वाहन दुर्घटनाग्रस्त हो गया। दुर्घटना में एक युवक की मौके पर ही दबकर मौत हो गई, जबकि चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल चालक को बेस चिकित्सालय अल्मोड़ा रेफर किया गया।

गुरुवार देर शाम करीब 8:30 बजे दियारी निवासी महेंद्र सिंह अपनी मैक्स वाहन (यूके01टीए1185) को लेकर अल्मोड़ा से अपने घर दियारी पहुंचा था। महेंद्र घर के पास जैसे ही वाहन को बैक कर रहा था तभी तीव्र ढलान में वाहन अनियंत्रित होकर करीब 50 मीटर गहरी खाई में जा गिरा।
वाहन में दियारी गांव निवासी मोहित सिंह (23) भी सवार था। दुर्घटना में मोहित की मौके पर ही मौत हो गई जबकि चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना पर पुलिस के जवान मौके पर पहुंचे। ग्रामीणों ने घायल चालक को वाहन से बाहर निकालकर धौलछीना अस्पताल पहुंचाया। प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने उसे बेस चिकित्सालय अल्मोड़ा रेफर कर दिया। जबकि की मोहित वाहन के नीचे दबकर मौके पर ही मौत हो गई। मोहित कुछ महीने पहले ही चचेरी बहन की शादी के लिए दिल्ली से घर आया हुआ था।
ग्रामीणों के अनुसार मोहित काफी हंसमुख और मिलनसार था। मोहित का छोटा भाई कुछ ही समय पहले अग्निवीर में भर्ती हुआ है। पिता दिल्ली में प्राइवेट जॉब करते हैं। मोहित घर में मां और अम्मा की देखरेख करने के लिए घर में रुक गया था। शुक्रवार को पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए अल्मोड़ा भेज दिया। घटना के बाद से गांव में कोहराम मच गया।
Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *