अल्मोड़ा: आपसी झड़प इतनी बढ़ गई कि अपने तीसरे साथी की लोहे के रॉड से मारकर कि हत्या, हत्यारोपी गिरफ्तार
Summary
Spread the love प्रयाग भारत, अल्मोड़ा: पहाड़ों की शांत वादियां अब अशांत हो रही हैं. लगातार आपराधिक गतिविधियां बढ़ने लगी है. द्वाराहाट के दूनागिरी क्षेत्र में बिहार मूल के दो मजदूरों की अपने तीसरे साथी से किसी बात को लेकर […]
More On prayagbharat
- SIR में फर्जीवाड़े का आरोप, जिंदा मतदाता को मृत बताकर नाम काटने का आवेदन
- हिमाचल बस हादसा: ट्रक को पास देने के दौरान पुश्ता गिरा, चीख-पुकार से मचा हड़कंप
- सीडीएस जनरल अनिल चौहान 21 फरवरी को उत्तराखंड दौरे पर
- ऑनलाइन गेम की लत ने ली जान, तीन बहनों ने 9वीं मंजिल से छलांग लगाई
- दीपक को मंत्री इरफान का सम्मान, उत्तराखंड में दिखी इंसानियत की मिसाल
प्रयाग भारत, अल्मोड़ा: पहाड़ों की शांत वादियां अब अशांत हो रही हैं. लगातार आपराधिक गतिविधियां बढ़ने लगी है. द्वाराहाट के दूनागिरी क्षेत्र में बिहार मूल के दो मजदूरों की अपने तीसरे साथी से किसी बात को लेकर झड़प हो गई. आपसी झड़प इतनी बढ़ गई कि दोनों ने अपने तीसरे साथी की लोहे के रॉड से मारकर हत्या कर दी. वहीं आरोपियों ने हत्या के बाद शव को खेत में फेंक दिया.
गौर हो कि जिले के टोढरा गांव में इन दिनों जल जीवन मिशन के तहत पाईप लाइन बिछाने का कार्य चल रहा है. छह फरवरी यानि गुरुवार की रात शराब के नशे में तीन मजदूरों की आपस में कहासुनी हुई. झगड़ा इतनी बढ़ गई कि जौकटिया कचहरी टोला थाना मझौलिया जिला बेतिया बिहार निवासी रमाकांत कुमार (23 वर्ष) व भुवन ठाकुर (26 वर्ष) ने मिलकर अपने तीसरे साथी वार्ड नंबर 5 नेया टोला ग्राम जवकटिया थाना मझौलिया जिला पश्चिमी चंपारण निवासी बेचू मियां उर्फ बेचू आलम के सिर पर लोहे की रॉड से वार कर हत्या कर दी. हत्यारों ने शव को घटना स्थल से करीब 40-50 कदम नीचे खेत में फेंक दिया.
