खफा भाजपा विधायक ने भाकियू नेता को दी धमकी,’औकात में रहो, मर जाओगे बेकार में…’
Summary
Spread the loveप्रयाग भारत, उत्तर प्रदेश;अलीगढ़ जिले में छठवीं तहसील अकराबाद में बनेगी या छर्रा में, ये तो अभी भविष्य तय करेगा, मगर छर्रा विधानसभा क्षेत्र में सियासत ने जरूर तूल पकड़ लिया है। इस क्रम में विधायक छर्रा का […]

प्रयाग भारत, उत्तर प्रदेश;अलीगढ़ जिले में छठवीं तहसील अकराबाद में बनेगी या छर्रा में, ये तो अभी भविष्य तय करेगा, मगर छर्रा विधानसभा क्षेत्र में सियासत ने जरूर तूल पकड़ लिया है। इस क्रम में विधायक छर्रा का भाकियू नेता को धमकी देने का एक ऑडियो भी सामने आया है।
छर्रा क्षेत्र के भाजपा विधायक ठा. रवेंद्रपाल सिंह ने अकराबाद के भाकियू नेता ठा अशोक सिंह को मोबाइल पर बातचीत में औकात में रहने व मर जाओगे तक की धमकी दे दी। बुधवार सुबह-सुबह हुई बातचीत का यह ऑडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है।
ये है विवाद का कारण
शासन से अकराबाद को तहसील बनाने का पुनः प्रस्ताव मांगा है। इसके बाद सक्रिय हुए छर्रा के लोग मंगलवार को विधायक ठा. रवेंद्रपाल सिंह संग डीएम से मिले, जिसमें छर्रा को तहसील बनवाने व प्रस्ताव शासन को पहुंचाने की मांग की।
छर्रा के लोगों संग विधायक का जाना अकराबाद की नाराजगी का कारण बन रहा है। इसी के चलते लोग सोशल मीडिया पर तरह-तरह की टिप्पणी कर रहे हैं, जिसमें एक टिप्पणी गांव नानऊ के भाकियू भानु गुट के प्रदेश उपाध्यक्ष ठा. अशोक सिंह ने विधायक को लेकर कर दी।
अशोक सिंह:-भाई साहब को नमस्कार।
पीआरओ:-बात करो भईया।
विधायक:-अजी अशोक बाबू राम राम।
अशोक सिंह:-रामराम जी बाबूजी।
विधायक:-ये क्या कमेंट डाल रहे हैं अशोक बाबू आप।
अशोक सिंह:-खूब डाल रहे हैं भाई साहब, देखो हमारे क्षेत्र की…
अशोक सिंह:-नहीं छर्रा की जनता…
बीच में बात काटकर विधायक:-औकात में रहो। दिमाग खराब मत करो। मर जाओगे बेकार में।
अशोक सिंह:-अच्छा।
विधायक:-बिल्कुल सही कह रहा हूं मैं। तुमको दीख रही है। फिर भी छर्रा वालों को देखकर उधम करवा रहे हो।
अशोक सिंह:-हम वोट देते हैं तो हमारी औकात नहीं होती।
विधायक:-क्यों डाली, तुमने ये पोस्ट।
अशोक सिंह:-ऐं।
अशोक सिंह:-जब आप वहां गए हो तो बुराई काये बात की। हमने तो तब डाली, जब छर्रा की जनता के साथ गए हो।
विधायक:-दोनों की मांग की है,दोनों की। पहले तुम्हारी सर्वे हो गई। यहां की रिपोर्ट चली गई। उनके साथ कहा कि दोनों बननी चाहिए, ये कहा मैंने।