BCCI ने IPL 2024 के दो मैचों की तारीख में किया बदलाव, कहीं आपकी फेवरेट टीम का तो नहीं नाम? जानिए पूरी डिटेल्स
प्रयागभारत, नई दिल्ली: आईपीएल 2024 (IPL 2024) के अब तक कुल 14 मुकाबले खेले जा चुके है। हर दिन टीमों के बीच कड़े टक्कर देखने को मिल रही है। इस बीच हाल ही में बीसीसीआई (BCCI) ने आईपीएल 2024 के दो मैचों की तारीख में बदलाव कर दिया। न्यूज एजेंसी पीटीआई ने भी इसकी जानकारी दी।
बीसीसीआई ने कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) बनाम राजस्थान रॉयल्स (RR) के मैच में बदलाव किया। यह मैच पहले 17 अप्रैल को ईडन गार्डन्स में खेला जाना था, लेकिन अब ये मैच एक दिन पहले 16 अप्रैल को खेला जाएगा। जबकि दूसरा बदलाव गुजरात टाइटंस (GT) और दिल्ली कैपिटल्स (DC) के मैच में किया गया है। गुजरात-दिल्ली का मैच पहले 16 अप्रैल को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में होना था, लेकिन अब ये मैच 17 अप्रैल को खेला जाएगा।
IPL 2024 के इन दो मैचों की तारीखों को इस वजह से बदलना पड़ा
दरअसल, लोकसभा चुनाव की तारीखों का एलान हो चुका है और आईपीएल के 17वें सीजन के मुकाबले खेले जा रहे है। आईपीएल 2024 के दो मैचों की तारीखों में बीसीसीआई ने बड़ा बदलाव किया है। अप्रैल के महीने में नवरात्री का त्योहार है और रामनवमी के दिन सुरक्षा की वजह से आईपीएल के मौजूदा सीजन के दो मैचों की तारीख में बदलाव किया गया।
17 अप्रैल को रामनवमी के दिन कोलकाता के ईडन गार्डन में केकेआर बनाम राजस्थान रॉयल्स के बीच मुकाबला खेला जाना था, लेकिन अब ये मैच एक दिन पहले यानी 16 अप्रैल को खेला जाएगा, क्योंकि कोलाकाता पुलिस ने मैच के लिए सिक्योरिटी देने से इनकार कर दिया था। ऐसे में आईपीएल 2024 के इस मुकाबले की तारीख को बदलाने के अलावा बीसीसीआई के पास कोई और ऑप्शन नहीं था।
जानिए इन 4 टीमों का अभी तक कैसा रहा प्रदर्शन? (IPL 2024- KKR DC GT RR Teams)
- आईपीएल 2024 में कोलकाता नाइट राइडर्स की टीम ने अपने शुरुआती दो मुकाबलों में जीत हासिल की। हैदराबाद के खिलाफ पहले मैच में 4 रन से और दूसरे मैच में आरसीबी के खिलाफ 7 विकेट से केकेआर को जीत मिली। इस वक्त केकेआर प्वाइंट्स टेबल में दूसरे पायदान पर मौजूद हैं।
- आईपीएल 2024 में राजस्थान रॉयल्स की टीम ने अपने शुरुआती तीनों मैच में जीत हासिल की। इस वक्त संजू सैमसन की टीम आईपीएल 2024 की अंक तालिका में पहले स्थान पर 6 अंक के साथ विराजमान है।
- आईपीएल 2024 में गुजरात टाइटंस ने अभी तक 3 में से 3 मैचों में जीत हासिल की, जबकि एक मैच में हार का सामना करना पड़ा। गुजरात की टीम चौथे पायदान पर मौजूद है।
- आईपीएल 2024 में दिल्ली कैपिटल्स ने 3 मैचों में से सिर्फ 1 मैच में जीत हासिल की, जबकि शुरुआती दो मैचों में उसे हार का सामना करना पड़ा।
