स्कूल पहुंचा भालू …सहमे बच्चे, एक छात्र को उठाया, शिक्षकों ने बचाई जान
Summary
Spread the love प्रयाग भारत, चमोली : चमोली जिले के पोखरी में जूनियर हाईस्कूल हरिशंकर में हुई घटना से यहां हर कोई सहमा हुआ है। स्कूल में अचानक भालू धमक गया। भयभीत बच्चे कमरों में जा छिपे। भालू ने दरवाजा […]
More On prayagbharat
- नैनीताल हादसे में कई यात्री घायल, राहत और बचाव कार्य जारी
- उत्तराखंड में वनकर्मियों को हथियारों से लैस करने की तैयारी तेज, सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने पर जोर
- भीषण सड़क हादसा: 12 गौवंशों की दर्दनाक मौत, आरोपी चालक पर कार्रवाई
- गैस संकट के बीच अब कोयला भी महंगा, होटल-रेस्टोरेंट कारोबार पर दोहरी मार
- सरकारी अधिकारी पर रेप का आरोप, स्वास्थ्य महकमे में सनसनी
प्रयाग भारत, चमोली : चमोली जिले के पोखरी में जूनियर हाईस्कूल हरिशंकर में हुई घटना से यहां हर कोई सहमा हुआ है। स्कूल में अचानक भालू धमक गया। भयभीत बच्चे कमरों में जा छिपे। भालू ने दरवाजा तोड़ने की कोशिश की। और एक मासूम को उठा ले गया।
चमोली जिले के पोखरी में आज सोमवार सुबह भालू एक स्कूल से बच्चे को उठा ले गया। गनीमत रही कि शिक्षकों और अन्य बच्चों ने तत्परता दिखाते हुए बच्चे की जान बचा ली। झाड़ियों से बच्चे को निकाला गया। उस पर नाखूनों के निशान आए हैं।
जूनियर हाईस्कूल हरिशंकर में उस वक्त अफरातफरी मच गई जब कक्षा छह के छात्र आरव को भालू उठा ले गया। यह देख अन्य बच्चे दहशत में आ गए। बच्चे कमरे में छिपे तो भालू ने दरवाजा तोड़ने की भी कोशिश की है। अपने साथी पर भालू को हमला करता देख कुछ बच्चों और शिक्षकों ने हिम्मत दिखाई और उसे बचाने के लिए दौड़ पड़े।
