DC vs CSK Pitch: विशाखापट्टनम में जमकर बरसेंगे रन, विकेट के लिए तरसेंगे गेंदबाज! जानिए कैसा है पिच का हाल
प्रयाग भारत, नई दिल्ली। आईपीएल 2024 का 13वां मैच दिल्ली कैपिटल्स (Delhi Capitals) और सीएसके (CSK) के बीच 31 मार्च को विशाखापट्टनम के वाई एस राजाशेखरा रेड्डी एसीए वीडीसीए क्रिकेट स्टेडियम (Ys Rajasekhara Reddy ACA VDCA Cricket Stadium) में खेला जाएगा। सीएसके टीम ने ने इस मौजूदा सीजन में अपने दोनों शुरुआत मैचों में जीत हासिल की।
सीएसके की टीम प्वाइंट्स टेबल में 4 अंक के साथ टॉप पर मौजूद हैं, जबकि दिल्ली कैपिटल्स की टीम ने अपने दोनों शुरुआती मैचों में हार का सामना किया। ऐसे में इस आर्टिकल के जरिए जानते हैं विशाखापट्टनम के वाई एस राजाशेखरा रेड्डी की पिच का हाल कैसा रहेगा?
CSK vs DC Pitch Report: कैसा खेलेगी विशाखापट्टनम की पिच? (Chennai Super Kings vs DC Pitch)
दरअसल, विशाखापट्टनम की पिच बल्लेबाजों के लिए अनुकूल हैं। विशाखापट्टन के वाई एस राजसाशेखरी रेड्डी पर बल्लेबाजों को हाथ खोलते हुए बैटिंग करते हुए देखा जाता है। बड़े-बड़े शॉट्स लगाकर बैटर्स गेंदबाजों को जमकर परेशान करते हैं। इस पिच पर विकेट लेना गेंदबाजों के लिए मुश्किल होता हैं। हालांकि, स्पिन गेंदबाज बैटर्स को परेशान कर सकते हैं और वह यहां कारगार साबित हो सकते हैं।
