Crime News

Delhi Crime: समयपुर बादली में चाकू से गोदकर युवक की हत्या, दो नाबालिगों ने दिया वारदात को अंजाम

Summary

Spread the love

Spread the loveप्रयागभारत, दिल्ली: दिल्ली में चाकूबाजी की घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही हैं। ताजा मामला समयपुर बादली थाना क्षेत्र का है। यहां चाकू से गोदकर युवक की हत्या कर दी गई। जानकारी के मुताबिक, घटना कल देर रात […]

Spread the love

प्रयागभारत, दिल्ली: दिल्ली में चाकूबाजी की घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही हैं। ताजा मामला समयपुर बादली थाना क्षेत्र का है। यहां चाकू से गोदकर युवक की हत्या कर दी गई।

जानकारी के मुताबिक, घटना कल देर रात की है। जहां दो नाबालिग ने युवक पर चाकू से ताबड़तोड़ वार कर हत्या कर दी। युवक पर हमले के बाद आसपास के लोगों ने उसे घायल अवस्था में रोहिणी के अंबेडकर अस्पताल पहुंचाया। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

मामले में समयपुर बादली थाना पुलिस ने कार्रवाई करते हुए कुछ लोगों को हिरासत में लिया है। हत्या की वजह अभी तक सामने नहीं आई है। पुलिस लगातार मामले की जांच में जुटी हुई है। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *