क्लब में DJ को लेकर विवाद, दो गुटों में जमकर मारपीट
Summary
Spread the loveप्रयाग भारत, फरीदाबाद : देर रात फरीदाबाद सेक्टर 88 स्थित वायु क्लब में डीजे पर गाना बदलने को लेकर दो गुटों विवाद हो गया. विवाद इतना बढ़ गया कि दोनों गुटों में जमकर मारपीट हुई. लात, थप्पड़ और घूसों […]
More On prayagbharat
- एक अप्रैल से चलेगा प्री-एसआईआर का सघन मैपिंग अभियान, 85% मतदाताओं की बीएलओ मैपिंग हुई
- नैनीताल हादसे में कई यात्री घायल, राहत और बचाव कार्य जारी
- उत्तराखंड में वनकर्मियों को हथियारों से लैस करने की तैयारी तेज, सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने पर जोर
- भीषण सड़क हादसा: 12 गौवंशों की दर्दनाक मौत, आरोपी चालक पर कार्रवाई
- गैस संकट के बीच अब कोयला भी महंगा, होटल-रेस्टोरेंट कारोबार पर दोहरी मार
प्रयाग भारत, फरीदाबाद : देर रात फरीदाबाद सेक्टर 88 स्थित वायु क्लब में डीजे पर गाना बदलने को लेकर दो गुटों विवाद हो गया. विवाद इतना बढ़ गया कि दोनों गुटों में जमकर मारपीट हुई. लात, थप्पड़ और घूसों से एक दूसरे को मारने का वीडियो भी सामने आया है. बताया जा रहा है कि जन्मदिन पार्टी करने आए बिल्डर और उसकी बेटियों के साथ मारपीट की गई है. बीपीटीपी थाना पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है.
फरीदाबाद क्लब में मारपीट: फरीदाबाद सेक्टर 21 के रहने वाले रमन ग्रोवर ने बताया कि वो गुरुग्राम में बिल्डर का काम करते हैं. 26 मार्च की रात को करीब 10 बजे वो अपनी बेटी का जन्मदिन मनाने के लिए सेक्टर 88 के Vayu Club गए थे. उनकी बेटी के साथ उसके भाई सहित 6 दोस्त थे. जिनमें 4 लड़कियां और 2 लड़के थे. रात को 12 बजे के करीब वो वापस घर आ गए, लेकिन बच्चे क्लब में ही पार्टी कर रहे थे.
गाना बदलने को लेकर हुआ था विवाद: रमन ग्रोवर ने बताया कि उनकी बेटी ने डीजे से गाना चेंज करने के लिए कहा, इसको लेकर लेकर वहीं मौजूद एक सिम्मी अरोड़ा नाम की लड़की ने उसकी बेटी के साथ झगड़ा शुरू कर दिया. झगड़ा इतना बढ़ा कि सिम्मी ने उनकी बेटी को थप्पड़ मार दिया.
क्लब में जन्मदिन मनाने आए थे बिल्डर के बच्चे: रमन ने बताया कि वो जैसे-तैसे बच्चों को लेकर वहां से निकले और सभी को उनके घर छोड़ा. जिसके बाद वो वापस पुलिस के साथ मौके पर पहुंचे. रमन ने बताया कि उसकी बेटी कनाडा में फाइनेंस में ग्रेजुऐशन कर रही है. 15 फरवरी को दादी की मौत के बाद उसको कनाडा से बुलाया था. वो 28 मार्च को कनाडा वापस जाने वाली थी. इससे पहले बेटी का जन्मदिन मनाने के लिए क्लब जाने का प्लान बनाया था.
आरोपियों की तलाश जारी: रमन ग्रोवर ने कहा कि मारपीट के समय क्लब को चलाने वाला रिषिन चितकारा भी वही पर मौजूद था, लेकिन किसी ने भी उनके बच्चों को बचाने की कोशिश नहीं की. फरीदाबाद पुलिस प्रवक्ता यशपाल ने बताया कि पीड़ित के द्वारा मामले की शिकायत दी गई है. पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है. क्लब में लगे सीसटीवी की फुटेज को चेक किया जा रहा है. बीपीटीपी पुलिस आरोपियों की तलाश में है. जल्द ही आरोपियों को पकड़ कर आगामी कार्रवाई की जाएगी.
