उत्तराखंड: रोडवेज बस और ट्राली के बीच भीषण टक्कर, चालक की मौत
Summary
Spread the love प्रयाग भारत, देहरादूनः उत्तराखंड रोडवेज की बस और एक ट्राली के बीच भीषण टक्कर की खबर सामने आई है। दरअसल, यह हादसा बिलासपुर थाना क्षेत्र में हुआ है। वहीं, इस दुर्घटना में चालक की मौके पर ही मौत […]
More On prayagbharat
- SIR में फर्जीवाड़े का आरोप, जिंदा मतदाता को मृत बताकर नाम काटने का आवेदन
- हिमाचल बस हादसा: ट्रक को पास देने के दौरान पुश्ता गिरा, चीख-पुकार से मचा हड़कंप
- सीडीएस जनरल अनिल चौहान 21 फरवरी को उत्तराखंड दौरे पर
- ऑनलाइन गेम की लत ने ली जान, तीन बहनों ने 9वीं मंजिल से छलांग लगाई
- दीपक को मंत्री इरफान का सम्मान, उत्तराखंड में दिखी इंसानियत की मिसाल
प्रयाग भारत, देहरादूनः उत्तराखंड रोडवेज की बस और एक ट्राली के बीच भीषण टक्कर की खबर सामने आई है। दरअसल, यह हादसा बिलासपुर थाना क्षेत्र में हुआ है। वहीं, इस दुर्घटना में चालक की मौके पर ही मौत हो गई है। जबकि कई यात्री घायल होने की सूचना मिली है।
प्राप्त सूचना के मुताबिक आज यानी शनिवार की सुबह उत्तराखंड रोडवेज की बस हादसे का शिकार हो गई है। बताया गया कि हल्द्वानी से जा रही बस उत्तर प्रदेश के बिलासपुर में दुर्घटनाग्रस्त हो गई। बिलासपुर थाने के समीप पहुंचते ही रोडवेज की बस चावल से भरी एक ट्राली से टकरा गई। दोनों वाहनों की टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बस के परखच्चे उड़ गए। इस हादसे में चालक की मौके पर ही मौत हो गई और कई यात्री घायल हो गए।
वहीं, हादसे में घायलों को उपचार के लिए बिलासपुर के अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सूत्रों की मानें तो ये हादसा तब हुआ जब बस चालक को नींद आ गई और उसने बस से अपना नियंत्रण खो दिया।
