हिमाचल घूमने आया था पूर्व मुख्यमंत्री का पोता, संदिग्ध हालात में मौत
Summary
Spread the love प्रयाग भारत, कुल्लू: हिमाचल प्रदेश के कुल्लू जिले की पर्यटन नगरी मनाली से एक दुखद खबर सामने आई है. झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री चंपई सोरेन के पोते वीर सोरेन की मनाली में संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो […]
More On prayagbharat
प्रयाग भारत, कुल्लू: हिमाचल प्रदेश के कुल्लू जिले की पर्यटन नगरी मनाली से एक दुखद खबर सामने आई है. झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री चंपई सोरेन के पोते वीर सोरेन की मनाली में संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई है. मनाली के एक होम स्टे से वीर सोरेन का शव मिला है. वह अपने दो दोस्तों के साथ घूमने के लिए मनाली आया था. पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम की प्रक्रिया शुरू कर दी है. सभी के परिजन भी मनाली पहुंच गए हैं.
पुलिस के अनुसार, वीर सोरेन अपने दोस्तों के साथ 22 फरवरी को मनली पहुंचा था. यहां सभी दोस्त सिमसा स्थित एक होम स्टे में ठहरे थे. 23 फरवरी को सभी दोस्त सोलंग और सेथन क्षेत्र घूमने गए थे. इसके बाद सभी शाम होते ही वापस होम स्टे लौट आए. मृतक के साथ आए उसके दोस्त अग्नय वर्मा ने पुलिस को बताया कि अगले दिन 24 फरवरी को वो फिर घूमने निकले, लेकिन वीर सोरेन उनके साथ नहीं गया. दोपहर करीब 12:30 बजे जब वो घूमकर कमरे में लौटे तो वीर सोरेन सो रहा था. दोस्तों के जगाने पर उसने सिर में तेज दर्द होने की बात कही. इसके बाद साथियों ने दवा मंगवाकर उसे दी, जिसके बाद वह दोबारा सो गया. दोपहर करीब 2 बजे कमरे से गिरने की आवाज आई. जब दोस्त अंदर पहुंचे तो वीर सोरेन बिस्तर से नीचे गिरा हुआ मिला.
अस्पताल ले जाते समय मुंह से निकलने लगा झाग
पुलिस को दी गई जानकारी में दोस्तों ने बताया कि, उन्होंने तुरंत वीर सोरेन को सिविल अस्पताल मनाली पहुंचाया. अस्पताल ले जाते समय उसके मुंह से झाग निकलने लगा था. डॉक्टरों ने अस्पताल में काफी देर तक सीपीआर दिया, लेकिन जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया गया.
“मामले में सभी पहलुओं की जांच की जा रही है. शव का पोस्टमार्टम करवाया जाएगा और रिपोर्ट आने के बाद मौत के सही कारणों का पता चल सकेगा. परिजनों को सूचना दे दी गई है और पोस्टमार्टम के बाद शव उन्हें सौंप दिया जाएगा.”
झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री चंपई सोरेन व मृतक वीर सोरेन के अन्य परिजन मनाली पहुंच गए हैं. पुलिस अब पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार कर रही है, ताकि मौत की असल वजह का पता चल पाए.
