नौकरी लगाने का झांसा देकर चार आरोपियों ने की लाखों रुपए की ठगी
Summary
Spread the love प्रयाग भारत, देहरादून : इटली में नौकरी लगाने का झांसा देकर चार आरोपियों ने दून निवासी एक व्यक्ति से लाखों रुपए की ठगी कर डाली. आरोपियों ने पीड़ित को इटली भेजा, लेकिन इटली में जाकर चार महीने का […]
More On prayagbharat
- दीपक को मंत्री इरफान का सम्मान, उत्तराखंड में दिखी इंसानियत की मिसाल
- IAS कैडर विस्तार: उत्तराखंड में DPC के लिए कार्मिक विभाग तैयार
- कोटद्वार प्रकरण : भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने राहुल गांधी के बयान पर जताई आपत्ति
- बजट 2026-27 को मुख्यमंत्री धामी ने इकोनॉमी और इकोलॉजी संतुलित करने वाला बताया
- दुष्कर्म पीड़िता की मौत से हालात बेकाबू, परिजनों का विरोध, गांव छावनी में तब्दील
प्रयाग भारत, देहरादून : इटली में नौकरी लगाने का झांसा देकर चार आरोपियों ने दून निवासी एक व्यक्ति से लाखों रुपए की ठगी कर डाली. आरोपियों ने पीड़ित को इटली भेजा, लेकिन इटली में जाकर चार महीने का वीजा दिया गया. चार महीने तक खाली बैठाकर रखा. पीड़ित ने आरोपियों की गिरफ्त से बचकर इटली पुलिस की सहायता ली. पीड़ित की तहरीर के आधार पर चार आरोपियों के खिलाफ कोतवाली पटेल नगर में मुकदमा दर्ज किया गया है. अब पुलिस मामले की जांच कर रही है.
सिंगल मंडी कारगी रोड निवासी अवतार सिंह ने शिकायत दर्ज कराई है कि उनकी मुलाकात साल 2023 में हरचरण मल्ली और उसके जीजा नरेंद्र निवासी बटाला पंजाब से हुई थी. आरोपियों के साथ संदीप और अमृतपाल भी शामिल थे. हरचरण मल्ली ने पीड़ित को कहा कि वह उसके बेटे जगनदीप की इटली में दो लाख रुपए महीने की नौकरी लगवा सकता है. नौकरी पैकेज में खाने-पीने और रहने का इंतजाम भी कर सकता है. उसने कई युवाओं को इटली में नौकरी दिलवाई है. हरचरण मल्ली ने बेटे के लिए दो साल का वर्किंग वीजा दिलवाने का आश्वासन दिया.
पीड़ित ने आरोपियों के झांसे में आकर यूनियन बैंक के माध्यम से हरचरण मल्ली के खाते में 11 लाख रुपए ट्रांसफर कर दिए. उसके बाद 17 सितंबर 2024 को उनके बेटे जगनदीप को इटली भेज दिया. जब वह इटली पहुंचा तो उसे केवल चार महीने का वीजा दिया गया. इन चार महीनों में उसे खाली बैठाकर रखा गया. जब जगनदीप ने इस बारे में शिकायत की तो नरेंद्र ने उसके साथ मारपीट की. साथ ही उसे जान से मारने की धमकी दी.
