chhatisgarh

छुट्टी मनाकर घर जा रहे कोबरा बटालियन के तीन जवान समेत चार की मौत

Summary

Spread the love

Spread the love प्रयाग भारत, धमतरी: शनिवार को एक दर्दनाक सड़क हादसा जिले में हुआ. इस हादसे में तीन कोबरा बटालियन के जवान और एक ड्राइवर की दर्दनाक मौत हो गई. एक जवान घायल है. खड़े ट्रक से टकराई कार यह […]

Spread the love

प्रयाग भारत, धमतरी: शनिवार को एक दर्दनाक सड़क हादसा जिले में हुआ. इस हादसे में तीन कोबरा बटालियन के जवान और एक ड्राइवर की दर्दनाक मौत हो गई. एक जवान घायल है.

खड़े ट्रक से टकराई कार

यह हादसा एनएच 30 में अर्जुनी थाना क्षेत्र के खपरी बायपास के पास हुआ है. बताया जा रहा है कि खड़ी ट्रक में तेज रफ्तार कार घुस गई. इस हादसे में कार के परखच्चे उड़ गए. मौके पर ही चार लोगों की मौत हो गई. मृतकों में तीन कोबरा बटालियन के जवान और एक सिविलियन शामिल है. एक जवान घायल है, जिसका प्राथमिक इलाज धमतरी जिला अस्पताल में करने के बाद बेहतर उपचार के लिये रायपुर रेफर किया गया है.

मृतकों के नाम

  • मुकेश कुमार (हेड कास्टेबल) की मौत
  • उमेंद्र सिंह (एसआई) की मौत
  • राजकुमार गौड़ (कांस्टेबल) की मौत
  • हीरालाल नागर सिविलियन ड्राइवर की मौत

घायल का नाम

अभिमान राय (कोबरा बटालियन) घायल, रायपुर रेफर

ROAD ACCIDENT IN DHAMTARI

घटना की सूचना मिलते ही आला अफसर धमतरी जिला अस्पताल पहुंचे. धमतरी कलेक्टर अविनाश मिश्रा ने घटना की पुष्टि करते हुए कहा कि सुबह करीब 8 बजे जगदलपुर से रायपुर की ओर कोबरा बटालियन के जवान छुट्टी पर जा रहे थे. खपरी बायपास के पास जवानों की गाड़ी खड़ी ट्रक से टकरा गई. तीन जवान और ड्राइवर की मौत हुई है. एक जवान घायल है, जिसका इलाज चल रहा है. जवानों के शव ससम्मान उनके गृहग्राम पहुंचाया जाएगा. कलेक्टर ने कहा कि रोड साइड में ट्रक खड़े करने पर कार्रवाई की जाएगी.

ROAD ACCIDENT IN DHAMTARI

वहीं धमतरी महापौर रामू रोहरा ने घायल जवान से मुलाकात की और गृह मंत्री विजय शर्मा से फोन पर घायल जवान अभिमान राय से की बात करवाई.
ROAD ACCIDENT IN DHAMTARI
Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *