कैबिनेट विस्तार के बाद एक्शन मोड में सरकार, पहली बैठक में हो सकते हैं महत्वपूर्ण निर्णय
Summary
Spread the love प्रयाग भारत, देहरादून: 20 मार्च को उत्तराखंड की धामी सरकार ने कैबिनेट विस्तार किया था. 22 मार्च को नए मंत्रियों को मंत्रालय आवंटित किए गए थे. इन नए मंत्रियों के साथ कैबिनेट विस्तार के बाद धामी मंत्रिमंडल की […]
More On prayagbharat
- नक्सलवाद और विदेश नीति पर भी बोले सीएम साय, अफीम खेती पर कड़ा एक्शन तय
- मां ने दुधमुंहे बच्चे को पटक-पटक कर उतारा मौत के घाट, इलाके में फैली सनसनी
- देहरादून कांड: मामूली विवाद बना हत्या की वजह, पुलिस जांच तेज
- अभ्यर्थियों का इंतजार खत्म: UKSSSC ग्रेजुएट लेवल परीक्षा 17 मई को
- ईद-उल-फितर पर ईदगाह समेत शहर की मस्जिदों में अदा हुई नमाज़
प्रयाग भारत, देहरादून: 20 मार्च को उत्तराखंड की धामी सरकार ने कैबिनेट विस्तार किया था. 22 मार्च को नए मंत्रियों को मंत्रालय आवंटित किए गए थे. इन नए मंत्रियों के साथ कैबिनेट विस्तार के बाद धामी मंत्रिमंडल की आज पहली बैठक हो रही है. इस बैठक में कई महत्वपूर्ण फैसले लिए जाने की उम्मीद है.
मंत्रिमंडल विस्तार के बाद धामी कैबिनेट की पहली बैठक: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी कैबिनेट की बैठक आज देहरादून सचिवालय में चल रही है. इस बैठक में 5 नए नवेले मंत्री भी शामिल होंगे. मंत्रिमंडल विस्तार के बाद इस बैठक में नए मंत्रियों का परिचय होगा तो पंचायतीराज, वन, शिक्षा और परिवहन विभागों के विषयों पर बड़े निर्णय भी लिए जा सकते हैं.
धामी कैबिनेट में शामिल हुए हैं 5 नए मंत्री: धामी मंत्रिमंडल में 5 नए मंत्री शामिल करने के बाद अब कैबिनेट फुल हो चुकी है. अब चूंकि उत्तराखंड विधानसभा चुनाव 2027 के लिए सिर्फ 9 महीने का वक्त बचा है तो ऐसे में आज सचिवालय में होने जा रही कैबिनेट बैठक में चुनाव को लेकर ही कुछ बड़े निर्णय लिए जा सकते हैं.
नए मंत्रियों की पहली कैबिनेट बैठक: आज बुधवार को होने वाली कैबिनेट बैठक में इन विभागों को लेकर भी कई विषयों पर निर्णय हो सकते हैं, जो इन नए विधायकों के लिए अलग अनुभव होगा. अभी तक बाहर से सरकार की नीतियों को देखने वाले ये विधायक मंत्री बनने के बाद पहली बार कैबिनेट में अपनी मांग और राय रखेंगे.
