Education

क्या इसरो ने 18 अप्रैल को आयोजित भर्ती परीक्षा के आंसर-की जारी कर दिए? पढ़ें अपडेट

Summary

Spread the love

Spread the loveप्रयागभारत, नई दिल्ली। ISRO URSC द्वारा 18 अप्रैल को आयोजित CBT में सम्मिलित हुए कैंडिडेट्स के लिए अपडेट। भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) द्वारा यूआर राव सैटेलाइट सेंटर (URSC) में विभिन्न विज्ञापित पदों पर भर्ती की निर्धारित चयन […]

Spread the love

प्रयागभारत, नई दिल्ली। ISRO URSC द्वारा 18 अप्रैल को आयोजित CBT में सम्मिलित हुए कैंडिडेट्स के लिए अपडेट। भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) द्वारा यूआर राव सैटेलाइट सेंटर (URSC) में विभिन्न विज्ञापित पदों पर भर्ती की निर्धारित चयन प्रक्रिया के अंतर्गत 18 अप्रैल 2024 को आयोजित कंप्यटूर बेस्ड टेस्ट (CBT) के प्रोविजिनल आंसर-की जारी कर दिए जाने की जानकारी खबरों में दी जा रही है। हालांकि, इसरो की आधिकारिक वेबसाइट, isro.gov.in पर उत्तर-कुंजियां (ISRO URSC Answer Key 2024) जारी कर दिए जाने को लेकर कोई अपडेट जारी नहीं किया गया है।

ISRO URSC Answer Key 2024: इन स्टेप में कर सकेंगे डाउनलोड

ऐसे में जो उम्मीदवार ISRO URSC द्वारा वैज्ञानिक/अभियंता एससी, तकनीकी सहयाक, वैज्ञानिक सहायक, ग्रंथालय सहायक, तकनीशियन-बी, ड्राफ्ट्समैन-बी, कुक, फायरमैन-ए, एचवीडी-ए और एलवीडी-ए के पदों पर भर्ती के लिए आयोजित CBT में सम्मिलित हुए थे, वे आंसर-की (URSC Answer Key 2024) को लेकर आधिकारिक अपडेट और इन्हें डाउनलोड करने के लिए इसरो की वेबसाइट पर समय-समय पर विजिट करते रहें। हालांकि, मीडिया रिपोर्ट्स में URSC आंसर-की 2024 को ISRO द्वारा पूर्व में एक्टिव किए गए इस परीक्षा के प्रवेश पत्र लिंक से ही डाउनलोड किए जाने की जानकारी दी जा रही है, जो कि निम्नलिखित है:-

उम्मीदवार इस लिंक से माध्यम से सम्बन्धित पेज पर जाकर अपना अपनी यूजर आइडी और पासवर्ड की डिटेल से लॉग-इन करके आंसर-की (ISRO URSC Answer Key 2024) को देख पाएंगे। साथ ही, दिए गए लिंक से इन उत्तरों पर अपनी आपत्तियों को भी दर्ज करा सकेंगे। खबरों के मुताबिक उम्मीदवारों को 26 अप्रैल की सुबह 9.30 बजे से 29 अप्रैल की सुबह 10 बजे तक समय अपनी आपत्तियां दर्ज कराने के लिए दिया गया है।

बता दें कि ISRO URSC में कुल 224 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया 10 फरवरी से 1 मार्च 2025 तक संचालित की गई थी। इसके बाद पहले चरण में CBT का आयोजन 18 अप्रैल को किया गया था, जिसके लिए आंसर-की (URSC Answer Key 2024) जारी कर दिए जाने की जानकारी मीडिया रिपोर्ट्स में दी जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *