Uttara Pradesh

यूपी के अमेठी में भीषण हादसा, पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर अज्ञात वाहन से टकराई बस, पांच यात्रियों की मौत

Summary

Spread the love

Spread the loveप्रयागभारत , अमेठी। यूपी के अमेठी में पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर सोमवार की देर रात करीब दो बजे यात्रियों से भरी बस अज्ञात वाहन से टकराकर पलट गई। हादसे में पांच यात्रियों की मौत हो गई, जबक‍ि 12 लोग घायल हो […]

Spread the love

प्रयागभारत , अमेठी। यूपी के अमेठी में पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर सोमवार की देर रात करीब दो बजे यात्रियों से भरी बस अज्ञात वाहन से टकराकर पलट गई। हादसे में पांच यात्रियों की मौत हो गई, जबक‍ि 12 लोग घायल हो गए। पुल‍िस ने सभी घायलों को सीएचसी में भर्ती कराया। तीन घायलों की हालत गंभीर होने पर उन्‍हें  जिला अस्पताल रेफर किया गया।  हादसे पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने दुख जताया है।

सोमवार को प्राइवेट बस से 55-60 यात्री दिल्ली से सीवान जा रहे थे। देर रात दो बजे बस पूर्वांचल एक्सप्रेस वे के 68.8 किमी पर बाजारशुकुल क्षेत्र में पहुंची, जहां पर अज्ञात वाहन से बस की टक्कर हो गई। टक्कर के बाद बस अनियंत्रित होकर पटल गई।

पांच लोगों की मौके पर ही मौत

पूर्वांचल एक्सप्रेस वे पर चीख पुकार मच गई। पुलिस ने आनन-फानन में बस में बैठे यात्रियों को बाहर निकलवाया, लेकिन तब तक पांच यात्रियों की मौके पर ही मौत हो चुकी थी। 12 यात्री घायल हुए हैं। सभी यात्रियों को इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया, जहां पर तीन की हालत गंभीर होने पर जिला अस्पताल रेफर किया गया। जहां सभी का इलाज चल रहा है।

मृतकों की नहीं हो सकी पहचान

मृतक यात्रियों की पहचान नहीं हो सकी है। घटना के बाद पुलिस अधीक्षक अनूप कुमार सिंह व अन्य अधिकारी मौके पर पहुंचे। मृतकों की पहचान कराए जाने का प्रयास किया जा रहा है।

मुख्यमंत्री ने जताया दुख

पूर्वांचल एक्सप्रेस वे पर अमेठी के बाजार शुकुल में हुए सड़क हादसे पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने दुख जताया है। सीएम योगी ने मृतकों के शोक संतप्त परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त करते हुए अधिकारियों को तत्काल राहत कार्य में तेजी लाने के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री ने घायलों के समुचित उपचार के भी निर्देश दिए हैं

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *