Uttara Pradesh

लखनऊ में घूस लेते दरोगा गिरफ्तार, विजिलेंस की टीम ने रंगे हाथों दबोचा

Summary

Spread the love

Spread the loveप्रयाग भारत, लखनऊ: उत्तर प्रदेश में घूस लेते हुए एक दारोगा को विजिलेंस की टीम ने रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। प्रतापगढ़ ज़िलें के दिनेश कुमार पटेल के खिलाफ दर्ज मुक़दमे मे फाइनल रिपोर्ट के लिए दारोगा ने […]

Spread the love

प्रयाग भारत, लखनऊ: उत्तर प्रदेश में घूस लेते हुए एक दारोगा को विजिलेंस की टीम ने रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। प्रतापगढ़ ज़िलें के दिनेश कुमार पटेल के खिलाफ दर्ज मुक़दमे मे फाइनल रिपोर्ट के लिए दारोगा ने 20 हजार रुपए की डिमांड किया था। पारा थाने की डॉक्टर खेड़ा चौकी इंचार्ज राम देव गुप्ता के खिलाफ विजिलेंस की टीम एफआईआर दर्ज कर लिया है।

इस मामले को लेकर विजिलेंस टीम का कहना है कि आरोपी दारोगा प्रतापगढ़ के रहने वाले दिनेश पटेल से एटीएम के जरिए पैसों में हुई धोखाधड़ी के केस में उनका नाम फाइनल रिपोर्ट से निकालने के एवज में 20 हजार मांग रहा था। जब दिनेश ने रुपये देने से मना किया तो दारोगा उनका नाम फाइनल रिपोर्ट में डाल देने की धमकी देने लगा, जिसके बाद परेशान होकर दिनेश ने पूरे मामले की जानकारी एसपी विजिलेंस को दे दी। फिर आरोपी दारोगा को रंगेहाथ पकड़ने के लिए टीम का गठन किया गया। बीती शाम (2 अगस्त) दिनेश को 20 हजार देकर दारोगा के पास भेजा गया, ताकि विजिलेंस की टीम आरोपी को दबोच सके। हुआ भी ऐसा ही। चौकी इंचार्ज राजकुमार ने जैसे ही दिनेश के हाथ से रुपये लिए, तुरंत ही विजलेंस की टीम मौके पर आ धमकी।

टीम ने मौके से दारोगा को रंगेहाथ रिश्वत लेते हुए पकड़ लिया। फिर उसे गाड़ी में बैठा कर अपने साथ लेकर चली गई। विजिलेंस की टीम ने बताया कि मामले में दारोगा की गिरफ्तारी कर मुकदमा दर्ज किया गया है, अब आगे की कार्यवाही की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *