IP University UG Admissions 2025, 16 जुलाई से शुरू होंगे आवेदन, CUET स्कोर के आधार पर मिलेगा दाखिला
रजिस्ट्रेशन फीस
रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया पूरी करने के लिए उम्मीदवारों को 2,500 रुपये का गैर-वापसी योग्य रजिस्ट्रेशन फीस देना होगा. आधिकारिक अधिसूचना के अनुसार, केवल वैध CUET यूजी स्कोर वाले उम्मीदवार ही GGSIPU में यूजी प्रवेश के लिए आवेदन करने के पात्र हैं. अधिसूचना में कहा गया है, “कोई भी उम्मीदवार जिसने विश्वविद्यालय के एनएलटी/सीईटी के माध्यम से किसी भी कार्यक्रम/कॉलेज में कोई सीट हासिल की है और “प्रवेशित” स्थिति प्राप्त की है, उसे सीयूईटी की मेरिट के माध्यम से किसी भी कार्यक्रम में कोई सीट नहीं दी जाएगी.”
विश्वविद्यालय द्वारा आयोजित राष्ट्रीय स्तरीय परीक्षा (एनएलटी), सामान्य प्रवेश परीक्षा (सीईटी) की मेरिट समाप्त होने के बाद विश्वविद्यालय सीयूईटी की मेरिट के माध्यम से प्रवेश लेगा. इसमें कहा गया है, “शैक्षणिक सत्र 2025-26 के लिए सामान्य विश्वविद्यालय प्रवेश परीक्षा (सीयूईटी) (यूजी) की मेरिट के आधार पर अधिसूचित विशिष्ट कार्यक्रमों में संबंधित राष्ट्रीय स्तर की परीक्षा (एनएलटी)/सामान्य प्रवेश परीक्षा (सीईटी) की मेरिट सूची समाप्त होने के बाद रिक्त सीटों को भरना है.”
- BSc (MTR)
- 4- Year BA Economics (Under 5-Year BA-MA Scheme)
- 4 Years course of BA in Liberal Arts with Major in History, Sociology & Political Science, Psychology
