Sport

IPL 2024: दिल्‍ली कैपिटल्‍स ने हैरी ब्रूक के रिप्‍लेसमेंट का किया एलान, दक्षिण अफ्रीका के तेज गेंदबाज को किया शामिल

Summary

Spread the love

Spread the loveप्रयागभारत, नई दिल्‍ली: दिल्‍ली कैपिटल्‍स ने आखिरकार इंग्लिश बल्‍लेबाज हैरी ब्रूक के रिप्‍लेसमेंट की घोषणा कर दी है। हैरी ब्रूक ने निजी कारणों से आईपीएल 2024 से अपना नाम वापस ले लिया था। दिल्‍ली कैपिटल्‍स ने दक्षिण अफ्रीका […]

Spread the love

प्रयागभारत, नई दिल्‍ली: दिल्‍ली कैपिटल्‍स ने आखिरकार इंग्लिश बल्‍लेबाज हैरी ब्रूक के रिप्‍लेसमेंट की घोषणा कर दी है। हैरी ब्रूक ने निजी कारणों से आईपीएल 2024 से अपना नाम वापस ले लिया था। दिल्‍ली कैपिटल्‍स ने दक्षिण अफ्रीका के तेज गेंदबाज लिजाड विलियम्‍स को हैरी ब्रूक की जगह शामिल किया है।

दिल्‍ली कैपिटल्‍स ने लिजाड विलियम्‍स को उनकी बेस प्राइस 50 लाख रुपये में अपने साथ जोड़ा है। 30 साल के लिजाड विलियम्‍स अच्‍छी लय में हैं। उन्‍होंने इस साल एसए20 में सुपरकिंग्‍स के लिए खेलते हुए 9 मैचों में 15 विकेट चटकाए। 2021 में अंतरराष्‍ट्रीय डेब्‍यू करने के बाद विलियम्‍स ने दो टेस्‍ट, चार वनडे और 11 टी20 इंटरनेशनल मैचों में दक्षिण अफ्रीका का प्रतिनिधित्‍व किया।

4 करोड़ पर फिरा पानी

दिल्‍ली कैपिटल्‍स को आईपीएल 2024 शुरू होने से पहले करारा झटका लगा था, जब हैरी ब्रूक ने अपना नाम वापस ले लिया था। दिल्‍ली ने आईपीएल 2024 नीलामी में हैरी ब्रूक को 4 करोड़ रुपये में खरीदा था। जानकारी मिली कि ब्रूक की दादी का निधन हुआ और क्रिकेटर ऐसे में अपने परिवार के साथ समय बिताना चाहते थे। युवा बैटर ने भारत-इंग्‍लैंड टेस्‍ट सीरीज में भी हिस्‍सा नहीं लिया था।

दिल्‍ली के बुरे हाल

वैसे, दिल्‍ली कैपिटल्‍स का भी मौजूदा आईपीएल में प्रदर्शन सराहनीय नहीं रहा है। ऋषभ पंत के नेतृत्‍व वाली दिल्‍ली ने अब तक पांच मैच खेले, जिसमें से केवल एक मुकाबला जीता जबकि चार में उसे शिकस्‍त का सामना करना पड़ा। कप्‍तान ऋषभ पंत का भी बुरा हाल है। वो दो बार आईपीएल आचार संहिंता उल्‍लंघन के दोषी पाए गए क्‍योंकि तय समय पर पारी के ओवर पूरे नहीं करा सके। उन पर एक बार 12 लाख रुपये और एक बार 24 लाख रुपये का जुर्माना लगा।

दिल्‍ली के पास अब एनरिच नॉर्ट्जे, झाय रिचर्डसन और लिजाड विलियम्‍स के रूप में तीन विदेशी तेज गेंदबाज हो गए हैं। दिल्‍ली को अपना अगला मुकाबला शुक्रवार को लखनऊ सुपरजायंट्स के खिलाफ खेलना है। ‘पंत ब्रिगेड’ की कोशिश जीत की पटरी पर लौटने की होगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *