Sport

IPL 2024 से ठीक 3 दिन पहले Gujarat Titans के स्टार ने मचाया धमाल; 4 विकेट लेकर तोड़ी विरोधियों की कमर

Summary

Spread the love

Spread the loveप्रयागभारत, नई दिल्ली: आईपीएल 2024 की उल्टी गिनती शुरू हो चुकी है। 22 मार्च से इंडियन प्रीमियर लीग के 17वें सीजन का आगाज होना है, जिससे पहले सभी टीम के खिलाड़ी फॉर्म में लौट आए हैं। इस मामले में […]

Spread the love

प्रयागभारत, नई दिल्ली: आईपीएल 2024 की उल्टी गिनती शुरू हो चुकी है। 22 मार्च से इंडियन प्रीमियर लीग के 17वें सीजन का आगाज होना है, जिससे पहले सभी टीम के खिलाड़ी फॉर्म में लौट आए हैं। इस मामले में अफगानिस्तान के राशिद खान का नाम भी शामिल हैं, जिन्होंने आयरलैंड के खिलाफ दूसरे टी20 मैच में ऑलराउंड प्रदर्शन कर जमकर महफिल लूट ली हैं।

राशिद खान की ये फॉर्म देख शुभमन गिल की गुजरात टाइटंस टीम राहत की सांस ले रही होगी। बता दें कि आईपीएल 2024 में गुजरात टाइटंस के लिए राशिद खान बड़े हथियार साबित हो सकते हैं।

AFG vs IRE: Rashid Khan ने 4 विकेट लेकर तोड़ी विरोधियों की कमर

दरअसल, अफगानिस्तान के कप्तान राशिद खान (Rashid Khan) ने आयरलैंड के खिलाफ दूसरे टी20 मैच में शानदार गेंदबाजी की। उन्होंने 4 ओवर में 19 रन देकर 4 बड़े विकेट लिए। भले ही वह हैट्रिक लेने से चूक गए हो, लेकिन उन्होंने अपने घातक प्रदर्शन से टीम को जीत दिलाई। राशिद ने बल्ले से भी 26 रन का योगदान दिया। उन्होंने सबसे पहले आयरलैंड के विकेटकीपर लॉर्कन टकर का विकेट लिया। इसके बाद उन्होंने हैरी टैक्टर, जॉर्ज और मार्क अडायर को चलता किया।

मैच में पहले बैटिंग करते हुए आयरलैंड की टीम अफगानिस्तान की टीम ने निर्धारित 20 ओवर में 9 विकेट के नुकसान पर 152 रन का स्कोर खड़ा किया। इसके जवाब में आयरलैंड की टीम 142 रन पर ढेर हो गई। इस तरह अफगानिस्तान ने 10 रन से मुकाबला जीत लिया।

Rashid Khan का ऐसा रहा आईपीएल करियर

2017 में आईपीएल में डेब्यू करने वाले राशिद खान ने आईपीएल करियर में अब तक कुल 109 मैच खेले हैं, जिसमें उन्होंने बल्ले से 443 रन बनाए हैं, जबकि गेंदबाजी में उन्होंने 139 विकेट चटकाए हैं। पिछले आईपीएल सीजन में राशिद खान ने 17 मैचों में कुल 27 विकेट चटकाए थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *